{"_id":"636bd7b03ccab0105b7495c3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd247496147","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर ब्लेड से किया हमला, 42 टांके आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर ब्लेड से किया हमला, 42 टांके आए
विज्ञापन
मारपीट में घायल हुआ युवक । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर ब्लेड से किया हमला, 42 टांके आए
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी चिंटू ठाकुर पर चार हमलावरों ने ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। युवक को 42 टांके आए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
चिंटू ठाकुर पुत्र सतपाल सिंह ने बताया कि दीवाली पर पटाखे चलाने को लेकर उसकी मोहल्ले के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर से होटल पर खाना खाने जा रहा था। जब वह घर से कुछ ही दूर पहुंचा तो इन आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पिटाई करने के बाद उस पर ब्लेड से कई वार किए। चीख पुकार सुनकर लोग एकत्र हुए तो हमलावर फरार हो गए। कुछ परिचित मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।