{"_id":"636bd65c4d24b01bc6655a3c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2474954122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में 90 प्रतिशत काम, शहर की सड़कों में गड्ढे तमाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों में 90 प्रतिशत काम, शहर की सड़कों में गड्ढे तमाम
विज्ञापन
मेरठ रोड से असौड़ा गांव को जाने वाली टूटी पड़ी सड़क गड्ढ़ों में भरा पानी। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कागजों में 90 फीसदी काम, शहर की सड़कों में गड्ढे तमाम
हापुड़। सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान जिले में कागजी ही दिखाई दे रहा है। लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका के अधिकारी 90 फीसदी सड़कों को गड्ढामक्त करने का दावा कर रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत बेहद खराब है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह सड़कों में गड्ढे हैं, जिसके कारण पूरा दिन धूल उड़ती रहती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर जिले में गड्ढामुक्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का अब शेष एक सप्ताह ही बचा हुआ है। लेकिन, अभी तक सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। हालत यह है कि सड़कों पर चलना तक मुसीबत से कम नहीं है। खस्ताहाल सड़कों में जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जहां बरसात में गड्ढों में पानी भरने के कारण पैदल चलने में भी लोगों को परेशानी होती है।
वहीं अन्य दिनों में धूल लोगों को परेशान करती है। जरा सी चूक होने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इन सड़कों की मरम्मत करने में अधिकारी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, मेरठ रोड, आवास विकास कॉलोनी, शिवपुरी समेत कई मोहल्लों की सड़कों की हालत खस्ता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की भी यही स्थिति है, जबकि, लोक निर्माण विभाग का दावा है कि अब तक 80 लाख रुपये खर्च कर जिले के 90 प्रतिशत सड़कों के गड्ढों को बढ़ाया जा चुका है। लेकिन, जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।
विज्ञापन
सबली और असौड़ा में गड्ढे करते हैं स्वागत
गांव असौड़ा और सबली में घुसते ही लोगों का स्वागत सड़कों के गड्ढे करते हैं। असौड़ा में तो गड्ढों में हमेशा पानी भरा रहता है। इन गांवों में सड़कों की मरम्मत करने के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। लेकिन, कुछ दिनों बाद फिर सड़क पर बड़े गड्ढे हो जाते हैं। इन गड्ढों में दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल भी हो जाते हैं।
कोट -
गड्ढामुक्त अभियान के दौरान सड़कों पर मरम्मत कार्य हुआ है या नहीं इसके लिए टीम का गठन कर निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यदि कोई भी खामी पाई जाती है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - श्रद्धा शांडिल्यायन, एडीएम
तेजी से कराया जा रहा कार्य
नगर पालिका क्षेत्र में आने वाली सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। 15 नवंबर से पहले कार्य पूरा करा दिया जाएगा। - शिवराज सिंह, कार्यवाहक ईओ, हापुड़ नगर पालिका

टूटी पड़ी फ्री गंज रोड पर रेलवे स्टेश्न को जाने वाली सड़क। संवाद- फोटो : HAPUR

मेरठ रोड पर टूटी पड़ी सड़क।संवाद- फोटो : HAPUR