फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चलती कार में लगी आग, मासूम समेत चार लोग झुलसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
धौलाना में सड़क पर कार में लगी आग को बुझाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : HAPUR
चलती कार में लगी आग, मासूम समेत चार लोग झुलसे
विज्ञापन

धौलाना। पिलखुवा-धौलाना मार्ग पर चलती कार में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। कार सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन कार में सवार मासूम समेत चार लोग झुलस गए। आग से झुलसे बच्चे सहित अन्य लोगों को उपचार के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

गांव देहरा मोहसिन अपने साथी नौशाद, अब्दुल अहमद रिहान व अपने बेटे उजेर को लेकर स्विफ्ट कार से गढ़ तहसील के गांव बदरखा में बरात में शामिल होने के लिए जा रहा था। जैसे ही कार धौलाना-पिलखुवा मार्ग पर पास पहुंची तो कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भयानक लगी कि कार में सवार लोगों के होश उड़ गए। किसी तरह सूझबूझ से काम लेते हुए सभी लोग जान बचाकर कार से उतर कर भाग गए। लेकिन मोहसिन का दो वर्षीय बेटा उजेर कार में ही रह गया। नौशाद ने जान पर खेलकर उजेर को कार से बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। अचानक तेजी से लगी आग से सभी लोग इसकी चपेट में आ गए थे, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना में आग से झुलसे समेत सभी लोग खतरे से बाहर है। चिकित्सक द्वारा उपचार दिया जा रहा है। जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।

धौलाना में सड़क पर कार में लगी आग झुलासे बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाता युवक। संवाद

धौलाना में सड़क पर कार में लगी आग झुलासे बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाता युवक। संवाद- फोटो : HAPUR

धौलाना में सड़क पर कार में लगी आग झुलासा युवक। संवाद

धौलाना में सड़क पर कार में लगी आग झुलासा युवक। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed