फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एफसीआई में नौकरी का झांसा देकर 26.75 लाख रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एफसीआई में नौकरी का झांसा देकर 26.75 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

हापुड़। जिला सहारनपुर के 16 युवकों से भारतीय खाद्य निगम(एफसीआई) में नौकरी लगवाने के नाम पर नगर निवासी पिता-पुत्रों ने 26.75 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के थाना मंगलौर क्षेत्र के गांव मकदूमपुर निवासी मोहित सहगल ने तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 में उसे हापुड़ भारतीय खाद्य निगम(एफसीआइ) में विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी हुई थी। इसके बाद वह यहां पहुंचा तो कार्यालय के बाहर उसकी मुलाकात कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड निवासी एक युवक से हुई। युवक ने बताया कि उसके पिता एफसीआई मजदूर संघ के मंत्री हैं। इसके बाद युवक ने अपने भाई और पिता से मिलवाया था। तीनों ने उनकी नौकरी एफसीआई में लगवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

उसने इसकी जानकारी अपने दोस्तों को दी। जिसके बाद जिला सहारनपुर निवासी 16 अन्य लोगों ने आरोपियों के झांसे में आकर विभिन्न तिथियों में उन्हें 26.75 लाख रुपये रुपये दे दिए। लेकिन नौकरी देने के नाम पर आरोपी मुकर गए और हत्या की धमकी। जिसके बाद उसने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed