{"_id":"63595e9bcbbb366bf50a3824","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2466846151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोते ने ही गला दबाकर की थी बाबूराम की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोते ने ही गला दबाकर की थी बाबूराम की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोते न ही गला दबाकर की थी बाबूराम की हत्या
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरबाउद्दीन स्थित एक मकान में वृद्ध का शव चारपाई पर मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतक के पौते ने ही वृद्ध की हत्या की थी। दादा द्वारा आए दिन गाली गलौज से पोता विशाल परेशान था। आरोपी का परिवार मृतक की संपत्ति पर कब्जा करना चाहता था।
मोहल्ला पीरबाउद्दीन कोठी गेट निवासी बाबूराम सैनी (80) का अपने पुत्रों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उसके मकान के अलग अलग हिस्सों में उनके पुत्र हरीश, छत्रपाल, मनोज और भोपाल रहते हैं। वर्तमान में वह छत्रपाल के पास एक कमरे में रह रहा था। सोमवार सुबह बाबूराम सैनी का शव चारपाई पर संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा मिला था।
सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और शव की जांच की थी। जिसमें वृद्ध की हत्या की आशंका थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। घटना के बाद से मृतक के पुत्र हरीश का परिवार अपने हिस्से का ताला लगाकर गायब था। पुलिस ने उनकी तलाश कर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। मृतक के पौते विशाल पुत्र हरीश ने ही गला दबाकर हत्या की थी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि संपत्ति के विवाद के कारण दादा आए दिन परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज करता था। आरोपी का परिवार उसकी संपत्ति पर कब्जा करना चाहता था। सोमवार की रात भी मृतक ने गाली गलौज शुरू कर दी थी। जिससे क्षुब्ध होकर विशाल रात के समय उसके कमरे में पहुंचा और हाथ से गला दबाकर दादा की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी स्वाभाविक मौत दर्शाने के लिए मच्छरदानी लगाकर चुपके से बाहर गया और परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार के लोग फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।