फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धनतेरस: बाजारों में धनवर्षा, 20 करोड़ का हुआ कारोबार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
hapur news
धनतेरस के अवसर पर बजाज के शो रूम पर बाइक खरीदते ग्राहक । संवाद - फोटो : HAPUR
बाजारों में धनवर्षा, 20 करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों से व्यापारी मंदी की मार झेल रहे थे, लेकिन इस बार धनतेरस व्यापारियों के लिए खुशियां लाया। धनतेरस पर बाजार देर रात तक गुलजार रहे। बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रोनिक्स, ऑटोमोबाइल समेत दूसरे बाजार में करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। देर रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा।
नगर के पुराने और प्रसिद्ध बाजारों में शामिल कसेरठ बाजार, कोठी गेट, सराफा बाजार, बाजार बजाजा, मंडी पाटिया, छोटी मंडी, बड़ी मंडी, गोल मार्केट, गांधी गंज में ग्राहकों की भारी भीड़ रही। लोगों ने कसेरठ बाजार में स्टील, तांबे समेत अन्य धातुओं के बर्तनों की खरीदारी की। इसके अलावा टीवी-फ्रीज, बाइक से लेकर कार तक के अलावा सराफा बाजार में भी खूब रौनक रही।
विज्ञापन

इसके अलावा खील बताशे, मिट्टी के दीये, मोमबत्ती और पूजा सामग्री की भी खूब बिक्री हुई।
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में बूम
बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की जमकर बिक्री हुई। ग्राहकों ने एलईडी, टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, स्मार्ट टीवी समेत अन्य सामान की खरीदारी की। विक्रेता सागर सूरी ने बताया कि त्योहारों के अवसर पर हर कंपनियों ने ऑफर दिए हुए हैं। नगर में करीब 1 करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक बाजार में कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा बाजार में जमकर हुई खरीदारी
धनतेरस पर बर्तनों के साथ-साथ सोने और चांदी की भी जमकर खरीदारी होती है। लोगों ने अपनी बजट के हिसाब से सोने-चांदी के सिक्कों और गहनों की खरीदारी की। वहीं चांदी के लक्ष्मी-गणेश की भी मांग रही। सराफा बाजार में करीब तीन करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है। आभूषण के शोरूम संचालक प्रशांत कुमार ने बताया कि धनतेरस पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही है।
ऑटो सेक्टर में रही धूम
धनतेरस पर लोगों ने दो पहिया वाहनों और सपनों के कारों की भी डिलीवरी ली। लोगों ने महीनों पहले से ही बुकिंग कर दी थी। उपसंभागीय कार्यालय के अनुसार धनतेरस पर जनपद में करीब चार सौ दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री और बुकिंग हुई है। वाहन शोरूम संचालक आशीष त्यागी ने बताया कि करीब 10 करोड़ रुपये के वाहनों की बिक्री हुई है।
जाम की रही स्थिति
बाजार में शनिवार को धनतेरस के अवसर पर भीड़ अधिक होने के चलते पूरे दिन बाजार में जाम की स्थित बनी रही। जगह-जगह लगी अस्थाई दुकानों ने रास्तों को संकरा कर दिया। हालांकि, ई-रिक्शा की बाजार में प्रवेश वर्जित रहा। लेकिन, संकरे रास्ते होने के चलते दो पहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

-----
डिजाइनर बर्तनों की अधिक रही मांग
बर्तन बाजार में इस वर्ष ग्राहकों में डिजाइनर बर्तनों की अधिक मांग रही। लोगों ने जमकर बर्तनों की खरीदारी की। द कसेरा एसोसिएशन के महामंत्री गोविंद अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष पिछले दो सालों के मुकाबले अच्छा व्यापार रहा है। धनतेरस पर बाजार में करीब छह करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है।

सराफा बाजार मे धनतेरस के दिन चांदी के बर्तन खरीदते ग्राहक। संवाद

सराफा बाजार मे धनतेरस के दिन चांदी के बर्तन खरीदते ग्राहक। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed