फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वैक्सीन खत्म, जिले के अस्पतालों में थमा टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
वैक्सीन खत्म, जिले के अस्पतालों में थमा टीकाकरण
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना टीकाकरण की वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है जिसके कारण बूथों पर अभियान थम गया है, डिमांड भेजने के बावजूद कोई वैक्सीन नहीं मिली है। कोर्बोवैक्स, कोवाक्सीन का स्टॉक पहले से ही खत्म हो चुका था, अब कोविशील्ड का स्टॉक भी खत्म हो गया है। टीकाकरण के लिए सभी वर्ग के लोग भटक रहे हैं, प्राइवेट अस्पतालों में भी टीकाकरण नहीं हो रहा है।
दो अप्रैल 2020 को जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण शुरू हो सका था। दूसरी लहर में मौतों का बढ़ता ग्राफ देख, टीकाकरण में तेजी आई। शुरूआती आयु वर्ग के लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। लेकिन इन दिनों जिले में वैक्सीन का संकट छा गया है। दो सप्ताह पहले से कोवाक्सीन और कार्बेवैक्स वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया था।
विज्ञापन

ऐसे में कार्बेवैक्स वैक्सीन से 12 से 14 साल वाले किशोरों का टीकाकरण थम गया था। डिमांड भेजी गई, लेकिन वैक्सीन नहीं आई। साथ ही कोवैक्स वैक्सीन भी तभी खत्म हो गई। कोविशील्ड की चार हजार डोज से टीकाकरण किया जा रहा था, लेकिन तीन दिन से इसका स्टॉक भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बूथों तक पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें वैक्सीन खत्म होने की बात कह वापस भेज दिया जाता है। समय पूरा होने पर भी टीका नहीं लगाया जा रहा है। जिले के किसी प्राइवेट अस्पताल में भी कोरोना का टीका नहीं लग रहा है।

जिले में टीकाकरण की स्थिति
आयु वर्ग पहला डोज दूसरा डोज
18 से ऊपर 1019250 950020
15 से 17 साल 92967 90992
12 से 14 साल 58019 56007
वैक्सीन की उपलब्धता को लिखा पत्र
कोरोना टीकाकरण के लिए वैक्सीन का स्टाक खत्म हो गया है। डिमांड भेजी जा चुकी है, जल्द ही वैक्सीन जिले को आवंटित हो जाएगी। जिन लोगों को टीका नहीं लगा है, उन्हें लाभ मिल सकेगा। - डॉ. वेद प्रकाश, एसीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed