{"_id":"6352c9dcba40507b220cebd0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2464930101","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए की एवज में मांग ली पत्नी, सदमे में पति ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराए की एवज में मांग ली पत्नी, सदमे में पति ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन
किराये की एवज में मांग ली पत्नी, सदमे में पति ने दी जान
हापुड़। नगर के एक मोहल्ले में किराया न देने की एवज में मकान मलिक ने पति से उसकी पत्नी को ही मांग लिया। इतना ही नहीं मकान मालिक ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया। महिला का आरोप है कि इससे आहत होकर उसके पति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। महिला ने मामले की एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
एसपी से की गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह और उसके पति दो बच्चों के साथ एक किराए के मकान में रहते थे। मकान मालिक ने उसके पति से मकान का किराया मांगा। पति द्वारा किराया देने के लिए कुछ समय देने की बात कही। लेकिन मकान मालिक ने समय देने से स्पष्ट इनकार कर दिया और मकान में बैठकर ही शराब पीने लगा। साथ ही उनके पति को भी शराब पिलाई और दोबारा से किराया मांगा। लेकिन पति द्वारा किराया देने में असमर्थ होने की बात कही गई, जिस पर मकान मलिक ने किराये की एवज में उसकी पत्नी को सौंपने के लिए कहा।
मकान मालिक ने उसके पति से कहा कि जब किराया हो जाए, तब अपनी पत्नी को ले जाना। आरोप है कि विरोध करने पर उसने दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। इस सबसे आहत होकर उसके पति ने 17 अक्तूबर को आत्महत्या कर ली। महिला ने कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद एसपी से शिकायत की है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पांच महीने का था किराया, अहोई अष्टमी के दिन बाहर निकाला
मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई छोले भटूरे के ठेले पर काम करता था। वह एक कमरे के 12 सौ रुपये महीने दे रहा था। चार महीने पहले उसकी पत्नी की डिलीवरी हुई थी और उसने एक बेटी को जन्म दिया था। डिलीवरी में भाई का काफी खर्चा हुआ था। जिसके कारण उस पर पांच महीने का मकान का किराया बाकी रह गया। इसी किराये के लिए मकान मालिक उस पर दबाव बना रहा था। अहोई के त्योहार के दिन किराये के लिए उसने पूरे परिवार को घर से बाहर निकाल दिया था। लेकिन मोहल्ले के लोगों ने मकान मालिक से आग्रह कर उन्हें दोबारा घर के अंदर दाखिल कराया। तब भाई ने फ्रिज बेचकर किराया चुकाने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
मकान मालिक की नीयत थी खराब-
भाई का आरोप है कि मकान मालिक की मृतक की पत्नी को लेकर नीयत खराब थी। 17 अक्तूबर की शाम को उसका भाई ठेले पर काम कर रहा था, तभी आरोपी मकान मालिक ने एक युवक को भेजकर उसके भाई को अपने घर बुलाया और जबरन शराब पिलाई। यहीं उसकी पत्नी को अपने पास छोड़ने की बात कही। इससे आहत होकर ही उसके भाई ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।