फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बर्तन कारोबारी के गोदामों पर एसआईबी का छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
माता मोह्हले में जीएसटी टीम के विरोध करते दुकान के बाहर खडे व्यापारी । संवाद - फोटो : HAPUR
बर्तन कारोबारी के गोदामों पर एसआईबी का छापा
विज्ञापन

हापुड़। गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने थोक के बर्तन कारोबारी संदीप जिंदल के कसेरठ बाजार, माता मोहल्ला और गढ़ रोड स्थित स्थित गोदाम पर छापा मारा। टीम ने तीनों गोदामों में लगभग एक करोड़ का माल सीज कर दिया इस दौरान पहुंचे व्यापारियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। व्यापारी बाजार बंद करते हुए धरने पर बैठ गए। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया। देर शाम तक टीम की कार्रवाई जारी थी।
एसआईबी टीम के ज्वाइंट कमिश्नर संजय कुमार मिश्रा की अगुवाई में करीब 15 सदस्यीय टीम ने दोपहर करीब 12 बजे यहां पहुंची। टीम ने संदीप जिंदल की कृष्णा बर्तन भंडार की दुकान पर छापा मारा। इसके अलावा दो अन्य गोदामों पर टीम पहुंची। अधिकारियों के अनुसार दोनों ही गोदाम अघोषित हैं।
विज्ञापन

टीम की कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद माता मोहल्ला स्थित दुकान पर व्यापारी एकत्र होना शुरू हो गए। कुछ ही देर में काफी संख्या में व्यापारी यहां एकत्र हो गए और हंगामा शुरू हो गया। व्यापारी नेता अमन गुप्ता ने आरोप लगाया कि त्योहार के समय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई कर व्यापारियों का उत्पीडन किया जा रहा है। ललित कुमार छावनी वालों ने बताया कि यह सब अधिवक्ता की गलती से हुआ है। सभी कागज ऑनलाइन नहीं हो पाए। व्यापारी ने एक गोदाम गढ़ रोड पर लिया हुआ था, इसे जीएसटी पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए उसने सभी दस्तावेज अधिवक्ता को दे दिए थे। लेकिन उसने इस गोदाम को रजिस्टर्ड नहीं कराया। अब विभाग के अधिकारी गोदाम के पूरे माल को अपंजीकृत मान रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों से जमकर नोकझोंक हुई और व्यापारियों ने बाजार बंद कर छापे का विरोध किया और काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठ गए। जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और व्यापारियों को नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को बड़ी जीएसटी चोरी की आशंका -
डिप्टी कमिश्नर रमेश कुमार बैश ने बताया कि व्यापारी के दो गोदामों का पंजीकरण नहीं है। इनमें काफी संख्या में माल बरामद हुआ है, जिनके दस्तावेज मांगे गए हैं। इसके अलावा अन्य दस्तावेजों को जब्त कर उनकी जांच की जा रही है। लगभग दो साल से कर चोरी की जा रही थी। अभिलेख और लैपटॉप जब्त कर लिए गए हैं। व्यापारी ने जुर्माने के रूप में बृहस्पतिवार को 25 लाख रुपये देने का वादा किया है।

पिछले कुछ दिनों में हुई कार्रवाई -
-24 दिसंबर 2021: गढ़ रोड स्थित प्लाइवुड फैक्टरी पर छापा, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी
-7 मई 2022: जवाहर गंज में केबल व स्टील फैक्टरी पर छापा, 1.26 करोड़ की टैक्स चोरी
-एक जून 2022: हापुड़ में तेल कारोबारी के यहां आयकर विभाग का छापा
-पांच जून 2022: मेरठ रोड स्थित मेटल कारोबारी के यहां छापा, 25 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी
-28 जुलाई 2022: धौलाना यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में पैकेजिंग कंपनी पर छापा, 1.80 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी
-09 सितंबर 2022: चर्बी कारोबारी के आवास विकास स्थित घर और धौलाना कंपनी पर छापा, 1.08 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी।
-15 सितंबर 2022: मेरठ रोड देव पैकेंजिंग कंपनी पर छापा मारा, 1.42 क रोड़ की चोरी पकड़ी।

माता मोह्हले में जीएसटी टीम का विरोध करते व्यापारी । संवाद

माता मोह्हले में जीएसटी टीम का विरोध करते व्यापारी । संवाद- फोटो : HAPUR

माता मोह्हले में जीएसटी टीम के विरोध करते दुकान के बाहर खडे व्यापारी । संवाद

माता मोह्हले में जीएसटी टीम के विरोध करते दुकान के बाहर खडे व्यापारी । संवाद- फोटो : HAPUR

माता मोह्हले में जीएसटी टीम के विरोध में दुकानदारों द्वारा बंद की गयी दुकाने । संवाद

माता मोह्हले में जीएसटी टीम के विरोध में दुकानदारों द्वारा बंद की गयी दुकाने । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed