फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिना मानक चल रहे अस्पताल में किए ऑपरेशन, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बिना मानक चल रहे अस्पताल में किए ऑपरेशन, स्वास्थ्य विभाग किया सील
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड सीएचसी के पास बिना मानक चल रहे अस्पताल को शनिवार को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने निरीक्षण में पाया कि अस्पताल में तीन ऑपरेशन किए हैं, जबकि एक सप्ताह पूर्व दिए गए नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया और दस्तावेज भी नहीं दिखाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब अस्पताल के संचालक के खिलाफ एफआईआर की तैयारी कर रहे हैं।
जिले में अवैध अस्पतालों की बाढ़ सी आ गई है, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नोटिस थमाकर ही कार्रवाई को दबा देते हैं। इससे झोलाछापों और बिना मानक अस्पताल चलाने वालों के मंसूबे बढ़े हुए हैं। इन अस्पतालों में न सिर्फ ओपीडी चलती है, बल्कि गंभीर से गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन भी करा दिए जाते हैं। इस जोखिम में मरीज की जान जाए या बचे इस पर किसी को फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन

हाल ही में गढ़ क्षेत्र में सालों बाद स्वास्थ्य विभाग ने गलत तरीके से अस्पताल संचालन पर एफआईआर दर्ज कराई है। इसके अलावा जिन अस्पतालों पर सील लगाई है, उनके संचालक अब नाम बदलकर दूसरे स्थान पर अस्पताल चलाने लगे हैं। गढ़ रोड पर बिना मानक चलाए जा रहे भारतीय हॉस्पिटल में भी धड़ल्ले से ऑपरेशन किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीएचसी अधीक्षक डॉ.दिनेश खत्री टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां, दो गर्भवतियों और एक अन्य मरीज के ऑपरेशन हुए मिले। पूछताछ पर कोई चिकित्सक सामने नहीं आ सका और न ही अस्पताल के पंजीकरण के दस्तावेज दिखाए जा सके। डॉ.दिनेश खत्री ने बताया कि एक सप्ताह पहले इस अस्पताल को नोटिस दिया गया था। लेकिन अस्पताल ने कोई दस्तावेज नहीं दिखाए थे। उन्होंने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया है और एफआईआर की तैयारी की जा रही है।

कोट -
जिले में बिना मानक पूरे किए अस्पतालों को नहीं चलने दिया जाएगा। मरीजों की जान से खिलवाड़ नहीं होने दी जाएगी। अस्पताल को सील करवा दिया गया है, आगामी कार्रवाई जारी है।--डॉ.सुनील कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed