{"_id":"634ae74f429e2351ee1edf1d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd246123222","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय की हर सीट पर कमल खिलाना लक्ष्य: भपेंद्र चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय की हर सीट पर कमल खिलाना लक्ष्य: भपेंद्र चौधरी
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित मनोहर रिजेंसी में आयोजित बैठक में मंचासीन भाजपा के नेतागण। संवाद
- फोटो : HAPUR
नगर निकाय की हर सीट पर कमल खिलाना लक्ष्य: भपेंद्र चौधरी
हापुड़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि नगर निकाय की सभी सीटों पर कमल खिलाना हमारा लक्ष्य है और इसमें हम शत प्रतिशत सफल रहेंगे। आज से अब हर जिले में चुनाव अभियान चलाया जाएगा। निकाय चुनाव प्रभारी, सभी पदाधिकारी अपने अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में बैठक करेंगे और चुनाव के लिए कमर कस कर रखेंगे। भूपेंद्र चौधरी शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नगर निकाय की नगर पंचायत सीटों के क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय संयोजक, नगर पंचायतों के प्रभारी, संयोजकों, विधायकों व जिलाध्यक्षों के साथ हापुड़ की गढ़ रोड स्थित मनोहर रिजेंसी में संगठनात्मक बैठक कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कई दशक की मेहनत की वजह से लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में पार्टी का यह स्वर्णिमकाल आया है। अब नगर पालिका, नगर निगम और नगर पंचायत जीतने के लिए काम करना है। इस बार मुस्लिम बाहुल्य सीट पर विधायक धर्मेश तोमर ने जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। इससे सीख लेने की जरूरत है और इसी बार सभी ऐसे स्थानों पर हम जीत हासिल करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी निकाय स्तर पर 14 और 15 अक्तूबर को बैठक करेगी। जबकि 16 और 17 अक्तूबर को वार्ड शक्ति केंद्र स्तर पर बैठक की जाएगी। इन बैठकों में हिस्सा लेकर आगे की रणनीति पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार में मंत्री, प्रदेश महामंत्री और क्षेत्रीय प्रभारी जेपीएस राठौर ने कहा कि पार्टी ने छह उद्देश्य तय किए हैं। इन उद्देश्यों को पूरा करके निश्चित ही चुनाव में जीत मिलेगी। आगामी चुनावों में सभी को एकजुट होकर काम करना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि पार्टी ने चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। पश्चिम की सभी सीटों पर पार्टी की जीत होगी। भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे को नगर पंचायत बाबूगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।
बैठक में जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, विधायक धौलाना धर्मेश तोमर, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेन्द्र तेवतिया, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, जिंप अध्यक्ष रेखा नागर, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मोहन सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ पायल गुप्ता, कोषाध्यक्ष कपिल एसएम, पवन त्यागी, विनोद गुप्ता, अमित शर्मा, राजीव अग्रवाल, संजय गर्ग, विनोद गुप्ता, अमित त्यागी, डा.विपिन गुप्ता, जयभगवान शर्मा, योगेंद्र पंडित, मनोज तोमर, संजय त्यागी, निशांत शिशौदिया मौजूद रहे।
पदाधिकारियों के घर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष -
प्रदेश अध्यक्ष कई पदाधिकारियों के घर भी पहुंचे। अकड़ौली के ग्राम प्रधान प्राची सिंह से भी प्रदेश अध्यक्ष मिलने के लिए उनके गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मनीष सिंह, अशोक कुमार, दुजेंद्र सिंह, अभिषेक व मानव आदि मौजूद रहे। कुराना टोल पर भी कुनाल चौधरी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा नगर पालिका परिषद हापुड़ की पूर्व अध्यक्ष मालती भारती के ससुर राम स्वरूप भारती के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके आवास पहुंचे। इसके बाद वह पिलखुवा स्थित भाजपा की वरिष्ठ नेता लज्जारानी गर्ग के आवास पहुंचे।

गढ़ रोड स्थित मनोहर रिजेंसी में दीप प्रज्जवलन कर बैठक का शुभारंभ करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष । संव?- फोटो : HAPUR

गढ़ रोड स्थित मनोहर रिजेंसी में आयोजित भाजपा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद- फोटो : HAPUR

गढ़ रोड स्थित मनोहर रिजेंसी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते पदाधिकारी। संवाद- फोटो : HAPUR