फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मुनीम ने ट्रक के चालक से मिलकर कारोबारी को लगाया 50 लाख का चूना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मुनीम ने ट्रक चालक से मिलकर कारोबारी को लगाया 50 लाख का चूना
विज्ञापन

हापुड़। मंडी पाटिया के घी और तेल कारोबारी को उसके मुनीम ने मिनी ट्रक चालक के साथ मिलकर 50 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपी पिछले दो सालों से गोदाम से माल चोरी करते आ रहे थे। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने व्यापारी के मुनीम और मिनी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला शिवपुरी के रहने वाले अमित कुमार का मोहल्ला मंडी पाटिया में घी और तेल का कारोबार है। उनकी शिव शक्ति ट्रेडिंग कंपनी फर्म के नाम से कार्यालय और गोदाम है। उन्होंने बताया कि गोदाम पर मोहल्ला शक्तिनगर निवासी कपिल महन मुनीम है। जबकि गांव मुकीमपुर निवासी रवि ड्राइवर है। इसी गोदाम से जिले के दूसरे व्यापारियों के पास तेल और घी की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसे कारोबार में नुकसान हो रहा था। इसका आंकलन करने पर पता चला कि उसे पिछले करीब दो सालों मेें 50 लाख का नुकसान हुआ। अपने स्तर से जांच करने पर पता चला कि मुनीम कपिल गोदाम से माल लेकर जाने वाले मिनी ट्रक के ड्राइवर रवि के साथ मिलकर माल चोरी कर रहा है। मुनीम मिनी ट्रक में घी और तेल के 15 अतिरिक्त नग रखवा देते थे और अपने स्तर से बेच देते थे। मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने एसपी से शिकायत की। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुनीम कपिल और रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गोदाम और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed