फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कलेक्शन एजेंट से लूट का आरोपी पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मुठभेड के बाद लूट के आरोपी को पकडकर ले जाती थाना कपूरपुर के पुलिसकर्मी । संवाद - फोटो : HAPUR
कलेक्शन एजेंट से लूट का आरोपी पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। पिछले माह बुलंदशहर हाईवे 334 पर सिरोधन बाईपास के पास बाइक सवार कलेक्शन एजेंट से हुई साढ़े नौ लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कपूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर ढाई लाख रुपये बरामद किए हैं। जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया।
बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी जावेद पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी खेल का मैदान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह माइक्रोफाइनेंस की कंपनी फिनो पेमेंट बैंक का डिस्ट्रीब्यूटर है। उसका कार्यक्षेत्र मुरादनगर, मोदीनगर, पिलखुवा और हापुड़ समेत अन्य स्थानों से जुड़ा है। इसके लिए उसने रिटेलर रखे हुए हैं। 20 सितंबर को उसका रिटेलर इकबाल मेंहदी निवासी शिकारपुर मोहल्ला मंडी बुलंदशहर मुरादनगर, मोदीनगर, पिलखुआ व हापुड़ से कैश एकत्र करके बाइक से वापस बुलंदशहर लौट रहा था। देर रात वह कपूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर हाईवे पर टोल प्लाजा से आगे सिरोधन बाईपास पर पहुंचा तो दो बाइक पर सवार कुछ बदमाशों ने उसे डंडा मारकर गिरा दिया और बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में रखे 9.50 लाख रुपए थे।
विज्ञापन

इस मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी पर भी गाज गिर चुकी है। शुक्रवार को कपूरपुर पुलिस और एसओजी की टीम की बझैड़ा पुलिया के पास बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। एएसपी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ बुद्दू निवासी अलीगढ़ है। उसके पास से लूटे गए ढाई लाख रुपये और तमंचा बरामद किया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed