फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, मलेरिया के मिले 9 मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, मलेरिया के मिले 9 मरीज
विज्ञापन

हापुड़। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है, दो मरीजों में पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वहीं 9 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। विभाग द्वारा मरीजों की ट्रेवलिंग हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है। सीएमओ ने चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया है।
सपनावत पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद, गढ़ क्षेत्र में भी एक अन्य मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। दोनों ही मरीजों का उपचार मेरठ में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की मानें तो इन मरीजों की हालत सामान्य बनी हुई है। स्वाइन फ्लू ने वर्ष 2019 में जमकर कहर बरपाया था। ऐसे में फिर से इस बीमारी के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

दोनों ही मरीजों को स्वाइन फ्लू कैसे हुआ, इसकी पड़ताल चल रही है। बीमारी के चलते सांस लेने में परेशानी चिंता का सबब बन रही है। सीएमओ ने निगरानी टीमें गठित कर दी हैं, जो क्षेत्र में लक्षण वाले मरीजों पर नजर रखेंगी। इसके अलावा टैमी फ्लू दवाओं का स्टाक भी सुनिश्चित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 की शुरूआत में मिले थे 51 मरीज
वर्ष 2019 की शुरूआत में भी जिले में स्वाइन फ्लू ने जमकर तांडव मचाया था। उस समय जिलेभर के करीब 51 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उस दौरान कोई मौत नहीं हुई थी।
यादनगर में बुखार से कई पीड़ित
बुखार क्षेत्र में कहर बरपा रहा है। गांव यादनगर में भी काफी संख्या में बुखार से पीड़ित मरीज हैं। लोगों का कहना है कि निजी चिकित्सकों द्वारा कई को डेंगू की पुष्टि की गई है। गांव में फॉगिंग व दूसरे प्रकार की दवाईयों का छिड़काव भी नहीं किया गया है।
यह बरतें सावधानी
* खांसते व छींकते समय मुंह, नाक पर कपड़ा रखें।
* हाथों को साबुन व गुनगुने पानी से धोएं।
* अपने मुंह व नाक को हाथ से न छुएं।
* भीड़ वाले स्थानों से दूर रहें, पानी का अधिक सेवन करें।
* हरी सब्जियां, मौसमी फल, साइट्रस फलों का अधिक सेवन करें।
मलेरिया और डेंगू बिगाड़ रहा सेहत
जिले में मलेरिया के 9 नए केस मिले हैं, संख्या बढ़कर अब 81 हो गई है। इसके अलावा डेंगू के दो नए मरीज मिलने पर ऐसे मरीजों की संख्या भी बढ़कर 11 हो गई है। दस्तक अभियान चलाकर ऐसे मरीजों को चिन्हित किया जा रहा है।

कोट-
स्वाइन फ्लू को लेकर चिकित्सकों को सतर्क कर दिया गया है। मरीजों में बीमारी कैसे आई, इसकी ट्रेवलिंग हिस्ट्री को परखा जा रहा है। मरीजों की हालत स्थिर है, डेंगू के मरीजों में भी कोई गंभीर नहीं है। - डॉ.सुनील कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed