फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

12 गांवों के किसान सिंभावली चीनी मिल को नहीं देंगे गन्ना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
12 गांवों के किसान सिंभावली चीनी मिल को नहीं देंगे गन्ना
विज्ञापन

हापुड़। गन्ना भुगतान और उठान से त्रस्त 12 गांव के किसानों ने सिंभावली चीनी मिल को गन्ना न देने का निर्णय लिया है। गन्ना समिति के सचिव को ज्ञापन देकर, मवाना, चंदनपुर, असमौली, साबितगढ़, अनामिका चीनी मिल के केंद्र गांव में खोलने की मांग उठाई है। समिति सचिव ने किसानों की मांग का प्रस्ताव बनाकर, गन्ना आयुक्त को भेज दिया है। इसके अलावा हापुड़ गन्ना समिति के भी कई गांवों से किसानों ने दूसरे मिलों का केंद्र दिलाने की मांग उठाई है।
जिले में इस साल 41946 हेक्टेयर रकबे में गन्ने की खेती हुई है। चीनी मिलों के गन्ना भुगतान में देरी के कारण किसानों का मोह इस फसल से टूट रहा है। एक साल के अंदर ही दो फीसदी गन्ने का रकबा कम हो गया है। किसानों में भी आक्रोश पनपने लगा है। इन दिनों केंद्र निर्धारण का कार्य किया जा रहा है। किसानों से भी उनकी राय मांगी जा रही है।
विज्ञापन

सिंभावली चीनी मिल से जुड़े कई गांवों के किसानों ने अब मिल को गन्ना देने से इनकार किया है। गन्ना समितियों में ज्ञापन देकर दूसरे जनपदों के चीनी मिलों के केंद्र गांवों में लगवाने की मांग उठाई है। किसानों के इस प्रस्ताव को समिति के सचिव ने गन्ना आयुक्त को भेज दिया है। बता दें कि हापुड़ गन्ना समिति से जुड़े कई गांवों ने भी दूसरे जनपदों को गन्ना सप्लाई करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष ने दी चेतावनी
भाकियू जिलाध्यक्ष पवन हूण ने 12 गांवों से सेंटर बदलने के प्रस्ताव पर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए किसानों की इच्छा अनुसार ही केंद्र दिलाने की मांग की है। इसमें लापरवाही पर आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही भुगतान भी जल्द कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने गन्ना समिति के सचिव से भी वार्ता की है।

इन गांवों ने केंद्र बदलने की रखी मांग
गांव सिलारपुर, शैदपुर झड़ीना, हिरनपुर, आलमपुर भगवंतपुर, बागड़पुर, वलवापुर, पलवाड़ा, अल्लाबक्सपुर, बिहुनी, तिवड़ा, दत्तियाना, रसूलपुर।
गन्ना आयुक्त को भेजा है प्रस्ताव
किसानों की मांग पर प्रस्ताव बनाकर गन्ना आयुक्त को भेज दिया गया है। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। - राकेश पटेल, सचिव, गन्ना समिति सिंभावली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed