फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पेड़ पर लकडिय़ां तोड़ रहे युवक की करंट से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गांव नंदपुर में करंट से मजदूर की मौत के बाद एसडीएम को पत्र सौपते किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी। ? - फोटो : HAPUR
पेड़ पर लकड़ियां तोड़ रहे युवक की करंट से मौत
विज्ञापन

धौलाना। नंदपुर सिवाया मार्ग पर संचालित कोल्हू पर मजदूरी करने वाला युवक पेड़ पर लकड़ी तोड़ने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के साथ किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम को दोषी ठहराते हुए जाम लगा दिया और पांच घंटे तक शव को पेड़ से नहीं उतरने दिया। एसडीएम विवेक यादव ने संगठन के पदाधिकारियों व ग्रामीणों को मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता का आश्वासन देते हुए बमुश्किल शव को पेड़ पर से उतरवाया।
हापुड़ ब्लॉक के गांव बदनौली निवासी विनोद गांव नंदपुर में सिवाया रोड स्थित एक कोल्हू पर मजदूरी करता था। खाना बनाने के लिए वह सुबह पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहा था। तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट से विनोद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ब्रहम सिंह राणा व जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा के नेतृत्व में परिजनों और ग्रामीणों ने मसूरी गुलावठी मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाते हुए शव को पेड़ से उतारने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने शव को नहीं उतारने दिया। आरोप लगाया कि हादसा ऊर्जा निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुआ है। मृतक विनोद की पत्नी और उसके चार बच्चो का रो-रो कर बुरा हाल था। बाद में एसडीएम विवेक यादव मौके पर पहुंचे और पदाधिकारियों को आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब पांच घंटे तक हंगामा चलता रहा।

ांव नंदपुर में करंट से मजदूर की मौत के बाद धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद

ांव नंदपुर में करंट से मजदूर की मौत के बाद धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed