{"_id":"6346ef1ac3ecc27cfc5b54dd","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd245952213","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में नौकरी का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में नौकरी का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में नौकरी का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठगे
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय चांद खां निवासी अमरीक सिंह से एक परिचित ने दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठग लिए। जब नौकरी नहीं लगने पर जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि अमरीक सिंह का संजय विहार निवासी मुकेश तोमर से परिचय था। अमरीक की बेरोजगारी का फायदा उठाकर दो मार्च 2020 को मुकेश तोमर ने अमरीक सिंह को दुबई में नौकरी लगवाने की बात कही। इसके लिए उसने उससे ढाई लाख रुपये की मांग की। बाकी कुछ रुपये बात में देने तय हुए। उस पर विश्वास करके अमरीक ने मुकेश तोमर को ढाई लाख रुपये दे दिए। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। तो आरोपी ने कुछ चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद तकादा करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।