{"_id":"6341ae0b33994d5f465e66f2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2457377142","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के गोदाम पर छापा, 50 क्विंटल कम मिला स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर के गोदाम पर छापा, 50 क्विंटल कम मिला स्टॉक
सार
दयानतपुर में राशन डीलर के गोदाम पर छापा, 50 क्विंटल कम मिला स्टॉक हापुड़।शिकायत के बाद एसडीएम के आदेश पर एआरओ प्रीति द्वारा मामले की जांच की गई।इसके अलावा नमक के पैकेट अन्य सामान भी कम पाया गया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दयानतपुर में राशन डीलर के गोदाम पर छापा, 50 क्विंटल कम मिला स्टॉक
हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव दयानतपुर स्थित राशन डीलर की शिकायत के बाद पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा। जांच में मौके पर 50 क्विंटल राशन कम पाया गया है। इसके अलावा दूसरी अनियमितताएं भी पाई गई हैं। जिसके आधार पर एसडीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक ने आरोपी राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव दयानतपुर में कृष्णपाल पुत्र गजेंद्र सिंह राशन डीलर है। ग्रामीणों द्वारा एसडीएम से डीलर द्वारा अनियमितताओं की शिकायत की गई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि करीब 25 वर्षों से राशन की दुकान इसी डीलर के पास है। जिसके कारण उसके द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। लोगों को राशन कम दिया जाता है। शिकायत के बाद एसडीएम के आदेश पर एआरओ प्रीति द्वारा मामले की जांच की गई। शुक्रवार शाम टीम राशन की दुकान पर पहुंची और यहां गोदाम के स्टॉक की जांच की। जांच में करीब 50 क्विंटल स्टॉक कम मिला। इसके अलावा नमक के पैकेट अन्य सामान भी कम पाया गया है। ऐसे में कालाबाजारी की आशंका है।
एआरओ ने बताया कि अनियमितताएं पाए जाने के बाद ई पॉश मशीनों और अन्य दस्तावेजों को जब्त कर दुकान को सीज कर दिया गया है। दुकान को दूसरी राशन की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है। आरोपी डीलर के खिलाफ बाबूगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।