फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चोरी की बिजली से चलते मिले एसी, फ्रिज और हीटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:09 PM IST
सार

चोरी की बिजली से चलते मिले एसी, फ्रिज और हीटर हापुड़।मीटर के अलावा कटिया डालकर चोरी की जा रही थी, विजिलेंस इन्हें रंगे हाथ पकड़ा।

विज्ञापन
hapur news
मकान में बिजली की चेकिंग करने पहुंची बिजिलेंस की टीम । संवाद - फोटो : HAPUR

विस्तार

चोरी की बिजली से चलते मिले एसी, फ्रिज और हीटर
विज्ञापन

हापुड़। रामपुर रोड स्थित अलीनगर में 60 गज के घर के अंदर ही 10 किलोवाट तक की बिजली चोरी पकड़ी गई। मीटर के अलावा कटिया डालकर चोरी की जा रही थी, विजिलेंस इन्हें रंगे हाथ पकड़ा। मजे की बात यह है कि एक घर में गैस का सिलिंडर तक नहीं था, पूरा काम इंडेक्शन से हो रहा था। एसी, फ्रीज, कूलर भी चोरी से ही चलाए जा रहे थे, दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शुक्रवार को विजिलेंस के एई एससी यादव, प्रभारी निरीक्षक मुमताज खान, बृजेंद्र, अमित, अफरोज, बाल किशन टीम के साथ अलीनगर पहुंचे। इस फीडर पर लाइनलॉस काफी अधिक था। सघन जांच के दौरान दो घरों में बड़े पैमाने पर बिजली की चोरी पकड़ी गई। अधिकारियों ने बताया कि एक घर महज 60 गज में बना था। लेकिन इसमें चोरी की बिजली से दो एसी, दो फ्रिज, इंडेक्शन, हीटर समेत कई विद्युत उपकरण चलाए जा रहे थे।
विज्ञापन

दूसरे उपभोक्ता पर 50 हजार से अधिक की बकायेदारी थी, फिर भी चोरी की बिजली चल रही थी। लोड की बात करें तो एक उपभोक्ता के यहां करीब 10 किलोवाट और दूसरे के यहां करीब चार किलोवाट की चोरी पकड़ी। एई विजिलेंस एसपी यादव ने बताया कि अलीनगर निवासी शहजाद पुत्र कल्लू, और चीनी पुत्र मेहराज को पकड़ा गया है। दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है। उधर, 50 हजार से अधिक बकायेदारों की सूची भी विजिलेंस को सौंपी गई है। जिनसे वसूली की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। विजिलेंस आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखेगी। समय से बिल जमा करें और बिजली की चोरी कतई न करें।--यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed