फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सूदना में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:39 PM IST
सार

सूदना में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार हापुड़।पुलिस ने मौके से भवन स्वामी समेत एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।सूचना के आधार पर देर रात पुलिस टीम ने केशव त्यागी के मकान पर छापा मारा तो यहां अवैध रूप से तमंचे बनते पाए गए।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

सूदना में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव पीरनगर सूदना में देर रात छापा मारकर एक मकान में चल रही तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भवन स्वामी समेत एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। यहां से आठ अधबने और छह बने तमंचे, कारतूस और इन्हें बनाने की उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस इससे जुड़े दूसरे लोगों की तलाश कर रही है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि देहात थाना प्रभारी शीलेष कुमार यादव को मुखबिर के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव पीरनगर सूदना के एक मकान में कुछ लोग तमंचे बना रहे हैं। सूचना के आधार पर देर रात पुलिस टीम ने केशव त्यागी के मकान पर छापा मारा तो यहां अवैध रूप से तमंचे बनते पाए गए। उस समय यहां तमंचे बनाने का कार्य चल रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इनकी पहचान भवन मालिक केशव त्यागी व मेरठ जनपद के थाना परीक्षितगढ़ के गांव बढ़ला निवासी फकरुद्दीन के रूप में हुई। फकरुद्दीन परीक्षितगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने यहां से तमंचे और उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपियों ने हाल ही में यहां यह काम शुरू किया था। केशव त्यागी पर अवैध रूप से शराब बेचने के मुकदमे दर्ज हैं। वह अब तमंचे बनाने का काम करना चाहता था। इसलिए उसने अपने यहां काम के लिए फकरुद्दीन और उसके एक अन्य साथी को बुलाया था। फिलहाल तीसरा साथी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और आसपास के जनपदों में तीन से चार हजार रुपये में तमंचे ऑन डिमांड बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed