फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

65 करोड़ से 16 गांवों में बनेंगे ओवरहेड टैंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:27 PM IST
सार

65 करोड़ से 16 गांवों में बनेंगे ओवरहेड टैंक हापुड़।कुछ गांवों में भूमि की तलाश न हो पाने के कारण निर्माण कार्य अटका हुआ था।कोट- जिले के गांवों में ओवरहैड टैंक निर्माण के लिए कुछ गांवों में भूमि नहीं मिल पा रही थी, इन गांवों में से 16 गांवों का चयन कर लिया गया है।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

65 करोड़ से 16 गांवों में बनेंगे ओवरहेड टैंक
विज्ञापन

हापुड़। जल जीवन मिशन के तहत 16 गांवों में ओवरहेड टैंक के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विरोध के कारण गांवों में जमीन नहीं मिल रही थी, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की मशक्कत के चलते जमीन चिन्हित हो गई है। करीब 65 करोड़ रुपये की लागत से इन गांवों में ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाएगा। डीएम के अनुमोदन के बाद बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
जल जीवन मिशन व जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत पाइप पेयजल योजना के लिए कार्य चल रहा है। जिले में करीब तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2024 तक काम पूरा करना है। इसके लिए शासन से भी लगातार निगरानी की जा रही है। स्थानीय प्रशासन भी इसके लिए गंभीर है और करीब 70 प्रतिशत गांवों में ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू भी हो चुका है। बरसात के कारण पिछले कुछ दिनों में इस कार्य में व्यवधान पड़ा था। लेकिन अब एक बार फिर यह कार्य रफ्तार पकड़ चुका है। कुछ गांवों में भूमि की तलाश न हो पाने के कारण निर्माण कार्य अटका हुआ था। लेकिन अधिकारियों के प्रयास के बाद जिले के 16 और गांवों में ओवरहेड टैंक के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कुछ गांवों में भूमि को लेकर विवाद चल रहा था, जबकि कुछ गांव में उपयुक्त भूमि नहीं मिल पा रही थी। लेकिन विभाग और प्रशासन के प्रयास के बाद इन गांवों में भूमि का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

इन गांवों में मिली जमीन -
सलारपुर सरीफाबाद, अल्लाहबख्शपुर, अब्दुल्लापुर मोड़ी, धनौरा, गोहरा आलमगीरपुर, मुरादपुर जनुपुरा, रझैटी, सालेपुर कोटला, बहना सदरपुर, भगवानपुर, चक्रसैनपुर बाबूगढ़, फतेहपुर, भोवापुर, मीरापुर, मुबारिकपुर बदरखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
जिले के गांवों में ओवरहैड टैंक निर्माण के लिए कुछ गांवों में भूमि नहीं मिल पा रही थी, इन गांवों में से 16 गांवों का चयन कर लिया गया है। आगामी बैठक में बजट के लिए डीएम के अनुमोदन के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। - विनय रावत, अधिशासी अभियंता, जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed