फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सीएचसी में दिनभर रही ट्रिपिंग, अंधेरे में चली ओपीडी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:21 PM IST
सार

सीएचसी में दिनभर रही ट्रिपिंग, अंधेरे में चली ओपीडी हापुड़।मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।करीब दो हजार की ओपीडी वाली सीएचसी में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है।पूरे जिले से आने वाले मेडिकल केस और मरीजों के एक्सरे यहीं होते हैं।

विज्ञापन
hapur news
गढ रोड सीएचसी में बिजली जाने के बाद अंधेरे में बैठे मरीज। संवाद - फोटो : HAPUR

विस्तार

सीएचसी में दिनभर रही ट्रिपिंग, अंधेरे में चली ओपीडी
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे सप्लाई वाली लाइन में ट्रिपिंग होने से अस्पताल में अंधेरा छा गया। जनरेटर भी नहीं चल सका, वहीं दूसरी विद्युत लाइन की सप्लाई भी बाधित रही। इस दौरान अधिकांश चिकित्सकों के कक्ष में अंधेरों में ही ओपीडी चलीं। मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
करीब दो हजार की ओपीडी वाली सीएचसी में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और बच्चा नर्सरी होने के साथ-साथ वार्ड में मरीजों के भर्ती होने की भी व्यवस्था है। इसके लिए 24 घंटे बिजली सप्लाई की आवश्यकता होती है। अस्पताल ने पटना मुरादपुर बिजलीघर से 24 घंटे सप्लाई का कनेक्शन लिया हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर में अचानक सप्लाई फेल हो गई। अस्पताल परिसर में अंधेरा छा गया, कर्मचारियों ने लाइन भी बदली, लेकिन राहत नहीं मिली, जनरेटर चलाने का प्रयास किया लेकिन वह भी नहीं चला। जिन कक्षों में इंवर्टर से सप्लाई है वहीं पर लाइट जली, बाकी में अंधेरा ही रहा। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल एक्सरे मशीन पर बढ़ा लोड
अस्पताल परिसर में सालों पुरानी डिजिटल एक्सरे मशीन लगी है। पूरे जिले से आने वाले मेडिकल केस और मरीजों के एक्सरे यहीं होते हैं। मरीजों को चार से पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है, ऐसे में सप्लाई बाधित होने से इंतजार और अधिक बढ़ जाता है।
रात में होता है पावर कट
अस्पताल में भर्ती मरीजों के अनुसार रात में कई बार सप्लाई बाधित हो जाती है। जनरेटर नहीं चलाया जाता है, इंवर्टर से लाइट जला दी जाती है, लेकिन पंखे नहीं चलते। रात में मच्छर और गर्मी से परेशान होना पड़ता है।

कोट -
अस्पताल में बिजली सप्लाई जाने पर जनरेटर चलाने के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में अधीक्षक को निर्देशित किया जाएगा। मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। - डॉ. सुनील कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed