फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दो अलग अलग मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े, एक फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:27 PM IST
सार

अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े, एक फरार धौलाना।पुलिस ने बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में लूट, चोरी और गैंगस्टर में निरुद्ध दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।दोनों बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन
hapur news
पुलिस की मुठभेड़ में घायल हुआ शाहरूख। - फोटो : HAPUR

विस्तार

अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े, एक फरार
विज्ञापन

धौलाना। पुलिस ने बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में लूट, चोरी और गैंगस्टर में निरुद्ध दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
क्षेत्राधिकारी पिलखुवा वरुण मिश्रा ने बताया कि मंगलवार देर रात गालंद नहर पटरी पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार युवक को रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका। बदमाश ने अपने बचाव के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान मसूरी निवासी वसीम के रूप में हुई। वसीम के खिलाफ आसपास के थानों में चोरी, लूट, हत्या का प्रयास समेत सात मुकदमे दर्ज हैं, आरोपी गढ़मुक्तेश्वर में हुई चोरी में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

वहीं बुधवार दोपहर धौलाना पुलिस ऊपरी गंग नहर देहरा की पटरी पर पीर की मजार के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश शाहरुख निवासी खिचरा घायल हो गया, जिसके पास से एक मोटर साइकिल, एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ है। शाहरुख पर गोकशी से लेकर लूट और चोरी समेत कई धाराओं में विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। उसे गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया था। सीओ ने बताया कि घायल बदमाशों को अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed