फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मरीजों की बनेगी आभा आईडी, एक क्लिक पर खुलेगी कुंडली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:39 PM IST
सार

मरीजों की बनेगी आभा आईडी, एक क्लिक पर खुलेगी कुंडली हापुड़।मरीजों को अब रिकॉर्ड संभालने की जरूरत नहीं होगी, अपनी आईडी बताकर वह देश के किसी भी चिकित्सक से परामर्श ले सकेंगे।जांच व इलाज की अन्य रिपोर्ट लेकर मरीज को भागना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

मरीजों की बनेगी आभा आईडी, एक क्लिक पर खुलेगी कुंडली
विज्ञापन

हापुड़। जिले के 21 लाख लोगों की स्वास्थ्य संबंधी कुंडली अब एक क्लिक पर खुलेगी। आयुष्मान भारत डिजिटल आईडी (आभा) की शुरूआत हो चुकी है। सीएमओ को सत्यापन जांच अधिकारी नामित किया गया है, समस्त पंजीकृत अस्पताल, लैब, मेडिकल स्टोर इस आईडी पर रजिस्ट्रड होंगे। मरीजों को अब रिकॉर्ड संभालने की जरूरत नहीं होगी, अपनी आईडी बताकर वह देश के किसी भी चिकित्सक से परामर्श ले सकेंगे।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) जिले में लागू कर दिया गया है। सीएमओ ने चिकित्सा सेवा से जुड़े समस्त अस्पताल, लैब, मेडिकल स्टोर, ब्लड बैंकों को पत्र जारी कर, पंजीकरण कराने के आदेश दिए हैं, इसका कार्य लगभग 20 फीसदी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

मिशन में मुख्य बात यह है कि जिले के हर व्यक्ति की आभा आईडी तैयार की जाएगी। किसी भी जन सेवा केंद्र से आईडी बनवाई जा सकती है, जिसे मोबाइल में एप के जरिए डाउनलोड किया जा सकेगा। जिस भी अस्पताल में मरीज का उपचार होगा, चिकित्सक उसकी बीमारी से जुड़ी जानकारी और दवाओं का ब्योरा आईडी पर ही चढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज को दवा की जरूरत होगी तो मेडिकल स्टोर पर पर्चा दिखाने की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ आईडी नंबर बताकर ही दवा ली जा सकेगी। मरीज को बीमारी संबंधी रिकॉर्ड को लेकर नहीं भटकना पड़ेगा, सिर्फ आईडी नंबर ही पर्याप्त होगा। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए जागरूकता के कार्यक्रम भी चलाएगा।
ओटीपी के बिना नहीं खुलेगी आईडी
आभा आईडी में नंबर भी पंजीकृत होगा, जब कोई चिकित्सक या मेडिकल स्टोर आईडी खोलेगा तो उसे ओटीपी की जरूरत होगी। ओटीपी पंजीकृत मोबाइल पर ही आएगा, जिसे बताकर आईडी खुलवाई जा सकेगी।
खत्म होगा नशे का कारोबार
मेडिकल स्टोरों से नशे का काला कारोबार किया जा रहा है, रिकॉर्ड में पारदर्शिता नहीं होने के कारण नशे की गोलियां खुलेआम बेची जाती हैं। लेकिन आभा आईडी के लागू होने से इस कारोबार को करने वालों की कमर टूट जाएगी। वहीं गलत इलाज देने वाले चिकित्सक भी आभा आईडी लागू होने से नहीं बच पाएंगे।

आभा आईडी बनने के ये होंगे लाभ
* मेडिकल स्टोर दवाओं की नहीं कर पाएंगे कालाबाजारी।
* नशे की दवा के कारोबार पर लगेगा ब्रेक।
* झोलाछापों को नहीं मिलेगा फर्जी डिग्रियों का फायदा।
* रक्तकोषों से नहीं किया जाएगा गड़बड़झाला।
* जिले में चलेंगी सिर्फ पंजीकृत लैब।
कोट-
जिले का हर व्यक्ति आभा आईडी अवश्य बनवाएं, एक क्लिक पर ही मरीज की पूरी कुंडली खुल सकेगी। जांच व इलाज की अन्य रिपोर्ट लेकर मरीज को भागना नहीं पड़ेगा। गलत काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। - डॉ.सुनील कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed