फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गजब : एक ही सड़क का दो बार किया शिलान्यास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:36 PM IST
सार

गजब - एक ही सड़क का दो बार किया शिलान्यासहापुड़।लेकिन डबरिया की सड़क का शिलान्यास होते ही विपक्षी खेमे के कुछ लोगों ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया।

विज्ञापन
hapur news
मोहल्ला रजनी विहार में सड़क का शिलांयास करते विधायक धर्मेश तोमर। - फोटो : PILAKHWA

विस्तार

गजब - एक ही सड़क का दो बार किया शिलान्यास
विज्ञापन

हापुड़। पिलखुवा के डबरिया मोहल्ले में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की सड़क का शिलान्यास धौलाना विधायक धर्मेश तोमर से कराया गया। लेकिन इसका शिलान्यास हाल ही में हापुड़ दौरे पर आए मुख्यमंत्री द्वारा कर दिया गया था। मामले की जानकारी होने पर डीएम ने डूडा की परियोजना अधिकारी व अवर अभियंता को नोटिस जारी किया है।
सोमवार को विधायक धर्मेश तोमर ने डबिया और रजनी विहार की सड़कों का शिलान्यास किया था। लेकिन डबरिया की सड़क का शिलान्यास होते ही विपक्षी खेमे के कुछ लोगों ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया। बताया गया कि मुख्यमंत्री इस सड़क का शिलान्यास पहले ही कर चुके हैं। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब मांग लिया।
विज्ञापन

डीएम मेधा रूपम ने बताया कि दोबारा शिलान्यास कराए जाने की जानकारी हुई है। इस संबंध में डूडा की परियोजना अधिकारी और अवर अभियंता को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि धौलाना विधायक धर्मेश तोमर का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किए जाने की जानकारी नहीं थी। इस सड़क का प्रस्ताव मैंने ही दिया था। इसलिए डूडा के अधिकारियों ने शिलान्यास करने के लिए बुलवाया था। विभागीय अधिकारियों को पहले शिलान्यास के बारे में बताया जाना चाहिए था और मुख्यमंत्री के शिलान्यास करने का बोर्ड भी लगाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed