फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चक्रवाती तूफान से लालपुर में सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद, 30 पेड़ उखड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:57 PM IST
सार

चक्रवाती तूफान से लालपुर में सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद, 30 पेड़ उखड़े हापुड़।इस दौरान जो भी रास्ते में आया उसे कई फुट ऊंचाई तक उड़ा ले गया।सड़क किनारे एक विशालकाय नीम का पेड़ करीब 20 फुट ऊपर तक उड़कर पास के ही मंदिर भवन पर जा गिरा।

विज्ञापन
hapur news
लालपुर गांव में शाम के समय तेज तूफान आने के कारण जंगल में पेड़ गिरने से टुटा मंदिर। संवाद - फोटो : HAPUR

विस्तार

चक्रवाती तूफान से लालपुर में सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद, 30 पेड़ उखड़े
विज्ञापन

हापुड़। लालपुर गांव में बृहस्पतिवार को चक्रवाती तूफान ने तांडव मचाया। इसकी चपेट में आकर 30 से अधिक विशालकाय पेड़ उखड़ गए और सैकड़ों बीघा गन्ना, बंदगोभी, चारा की फसलें नष्ट हो गई। वहीं विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर धराशायी हो गए। गांव के मंदिर का भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि गांव में यह तूफान नहीं पहुंचा। डीएम के आदेश पर प्रशासन की टीम ने भी जायजा लिया है।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे लालपुर गांव से करीब 500 मीटर दूरी पर चक्रवाती तूफान की दस्तक हुई। तेज आवाज के साथ हवा के झोंके तेजी से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान जो भी रास्ते में आया उसे कई फुट ऊंचाई तक उड़ा ले गया। तूफान ने गांव के किसानों की फसलों और विशालकाय पेड़ों को भी जड़ से उखाड़ फैंका, प्रत्यक्षदर्शी किसानों ने बताया कि तूफान के दौरान पेड़ गेंद की तरह उछल रहे थे। सड़क किनारे एक विशालकाय नीम का पेड़ करीब 20 फुट ऊपर तक उड़कर पास के ही मंदिर भवन पर जा गिरा। इससे पूरा भवन चकनाचूर हो गया। तूफान काठीखेड़ा की ओर से होते हुए आगे बढ़ गया, इसके रास्ते में जो भी फसलें आई वह तबाह हो गई। देर शाम प्रशासन की टीम ने भी जायजा लिया।
विज्ञापन

इन किसानों की फसलें हुई बर्बाद
लालपुर निवासी किसान अमृत सिंह, सुखवीर सिंह, सोपाल सिंह, वेदपाल सिंह, तेजपाल सिंह, रामपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, रेखा, सोमेंद्र, विनोद, अमरपाल की फसलें नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल क्षति का मिले मुआवजा
तूफान और बारिश के कारण गन्ने की फसल बर्बाद हो गई है। पूरी साल की मेहनत पल भर में चौपट हो गई। जिला प्रशासन सर्वे कराकर फसल क्षति का मुआवजा दिलाए। - सोपाल सिंह, किसान। - फोटो संख्या--27
पहली बार देखा इतना प्रचंड तूफान
पहली बार इतना प्रचंड तूफान देखा है, फसलों को तिनके की तरह उड़ा दिया। पेड़ भी धराशायी हो गए, फसल क्षति का किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। - सतेंद्र सिंह, फोटो संख्या--28
बंदगोभी की फसल हो गई खराब
तूफान की चपेट में आकर पांच बीघा से अधिक बंद गोभी व गन्ने की फसल बर्बाद हो गई है। सालभर मेहनत कर फसल को तैयार किया था, जो धराशायी हो गई है। - सुखवीर सिंह, किसान।--फोटो संख्या--29
पेड़ और फसल हो गई बर्बाद
चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से बंदगोभी की फसल चौपट हो गई है। आठ से ज्यादा पेड़ भी उखड़कर गिर गए हैं। जिला प्रशासन सर्वे कर, किसानों को मुआवजा दिलाए। - जगपाल सिंह, किसान।--फोटो संख्या--30

अधिकारियों को दिए सर्वे के निर्देश
लालपुर और उसके आसपास के क्षेत्र में आए चक्रवात से नुकसान की सूचना मिली है। जिसके सर्वे के लिए एसडीएम और एडीएम को निर्देशित कर दिया गया है। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।-मेधा रूपम, डीएम, हापुड़।

लालपुर गांव में शाम के समय तेज तूफान आने के कारण खेत में टुटे पड़े बिजली के खंभे को देखते ग्रामीण ।

लालपुर गांव में शाम के समय तेज तूफान आने के कारण खेत में टुटे पड़े बिजली के खंभे को देखते ग्रामीण ।- फोटो : HAPUR

लालपुर गांव में शाम के समय तेज तूफान आने के कारण खेत में टूटा पड़ा बिजली का खंभा । संवाद

लालपुर गांव में शाम के समय तेज तूफान आने के कारण खेत में टूटा पड़ा बिजली का खंभा । संवाद- फोटो : HAPUR

लालपुर गांव में शाम के समय तेज तूफान आने के कारण खेत में गिरी पड़ी ईख की फसल  । संवाद

लालपुर गांव में शाम के समय तेज तूफान आने के कारण खेत में गिरी पड़ी ईख की फसल । संवाद- फोटो : HAPUR

लालपुर गांव में शाम के समय तेज तूफान आने के कारण खेत में गिरे पड़े पेड़ । शोभित त्यागी

लालपुर गांव में शाम के समय तेज तूफान आने के कारण खेत में गिरे पड़े पेड़ । शोभित त्यागी- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed