फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में मास्टर प्लान 2031 को मिली हरी झंडी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:54 PM IST
सार

प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में मास्टर प्लान 2031 को मिली हरी झंडी हापुड़।बैठक में डीएम मेधा रूपम, एचपीडीए उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा, सचिव प्रदीप सिंह, ओएसडी दिनेश कुमार, वित्त नियंत्रक सतेंद्र सिंह, एटीपी प्रभात पॉल, कृष्ण मोहन, एससी गौड, महेश अग्रवाल शामिल रहे।

विज्ञापन
hapur news
ग्रेटर नोएडा में एचपीडीए की बोर्ड बैठक में बोलते कमिश्नर सुरेंद्र सिंह । संवाद - फोटो : HAPUR

विस्तार

प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में मास्टर प्लान 2031 को मिली हरी झंडी
विज्ञापन

हापुड़। जिले के विकास के लिए हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 को बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा कार्यालय में हुई बोर्ड बैठक में हरी झंडी मिल गई। महायोजना के तहत 24 गांवों को प्राधिकरण क्षेत्र में सम्मलित करते हुए नए आवासीय, औद्योगिक क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। अब फाइल को अनुमोदन के लिए शासन को भेजा जाएगा।

मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में 13 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से दो प्रस्तावों के लिए कमेटी का गठन किया गया। एचपीडीए के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रस्तावों में आवास निर्माण हेतु प्राधिकरण की सेक्टर दर पर भूखंड आवंटित करने, मोबाइल टावर्स के विनियमितीकरण के लिए कंपाउंडिंग की व्यवस्था होने तक उन्हें सील न करने, गांव अटूटा में 11550 वर्ग मीटर के भू-उपयोग परिवर्तन करने, गढ़मुक्तेश्वर-बृजघाट महायोजना तैयार करने के लिए कार्यदायी संस्था नामित करने, एचपीडीए के विकास क्षेत्र में 24 अतिरिक्त गांवों को सम्मलित करने, घूमंतु जाति के नौ परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भवनों का आवंटन, आनंद विहार योजना के लिए अधिगृहीत भूमि पर भवनों व प्रतिष्ठानों का निर्माण कराने संबंधी प्रस्ताव था। इनमें से प्रस्ताव संख्या नौ चमरी के खसरा संख्या 685,686,687 पर प्राधिकरण के प्रस्ताव में प्लॉट के आवास के लिए नौ मीटर मार्ग की अनुमति देने संबंधी व प्रस्ताव संख्या 11 आनंद विहार आवासीय योजना के लिए अधिगृहीत भूमि पर निर्मित भवनों प्रतिष्ठानों को विनियमित किए जाने संबंधी प्रस्ताव के संबंध में कमेटी गठित कर पुन: जांच कर अगली बोर्ड बैठक में रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम मेधा रूपम, एचपीडीए उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा, सचिव प्रदीप सिंह, ओएसडी दिनेश कुमार, वित्त नियंत्रक सतेंद्र सिंह, एटीपी प्रभात पॉल, कृष्ण मोहन, एससी गौड, महेश अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed