{"_id":"63027c1b76f32414a7730f3f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd243315610","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 को हापुड़ आ सकते हैं सीएम, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 को हापुड़ आ सकते हैं सीएम, तैयारियां तेज
विज्ञापन

हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 अगस्त को जनपद का दौरा कर सकते हैं। इसकी संभावना को देखते हुए रविवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम और पुलिस अधीक्षक ने जनसभा के लिए चयनित दो स्थानों का निरीक्षण किया।
सीएम का इस सप्ताह में 25 जिलों का दौरा प्रस्तावित है। 26 अगस्त को उनका मेरठ दौरा प्रस्तावित है। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि 27 अगस्त को वह हापुड़ जिले का भी दौरा कर सकते हैं। हालांकि, अभी उनके दौरे के कोई भी तिथि निर्धारित नहीं की गई है। लेकिन, संभावना के आधार पर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। तैयारियों की कड़ी में रविवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम और पुलिस अधीक्षक ने सीएम की जनसभा के संबोधित करने के हिसाब से आनंद बिहार स्थित जिला न्यायालय की प्रस्तावित भूमि और दस्तोई रोड स्थित संयुक्त जिला अस्पताल के पास एक भूमि का निरीक्षण किया।
सीएम अपने दौरे के दौरान जिले में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी कर सकते हैं। इसमें सबसे अहम जिला जेल का शिलान्यास हो सकता है। इसके अलावा वह फायर स्टेशन, हर घर जल के कार्यों, बीएसए कार्यालय, डीआईओए कार्यालय और हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर्स का भी शिलान्यास और लोकार्पण कर सकते हैं। वहीं, वह जिला न्यायालय का निर्माण करने के लिए बजट भी जारी करने की भी घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारी की जा रही है। यदि मुख्यमंत्री आते हैं तो जनसभा के लिए दो स्थानों का चयन किया गया है। फिलहाल दोनों ही स्थानों पर अभी मुहर नहीं लगाई गई है।