फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तीन साल पहले रची गई लखन की हत्या की साजिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
तीन साल पहले रची गई लखन की हत्या की साजिश
विज्ञापन

हापुड़। कचहरी के बाहर पेशी पर आए लखन की हत्या मंगलवार को हुई थी, लेकिन उसकी हत्या की साजिश तीन साल पहले ही रच ली गई थी। हत्यारे तभी से सही समय का इंतजार कर रहे थे। मृतक के भाई के अनुसार धौलाना में आई बरात में मारे गए सुधीर का भाई भालू मुख्य साजिशकर्ता है।
बदमाशों ने एक सटीक योजना के तहत हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना के चार दिन बाद पुलिस बदमाशों के करीब पहुंचने का दावा कर रही है, लेकिन हत्यारे अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

16 अगस्त को हथियारबंद बदमाशों ने जिस प्रकार पूर्व नियोजित रूप से फरीदाबाद के हिस्ट्रीशीटर लखन की हत्या को अंजाम दिया। चंद सेकेंड में बदमाश हत्या को सुनियोजित तरीके से अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो गए और पुलिस लकीर पीटती रह गई। बदमाशों की योजना इतनी कारगर थी कि पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने का मौका नहीं मिला। हत्या के मामले में पुलिस की आठ टीमें बदमाशों की तलाश कर रही हैं। अधिकारी दावे कर रहे थे, जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा, पुलिस हत्यारों के काफी नजदीक है। लेकिन घटना के चार दिन बाद भी मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं और दावे खोखले नजर आ रहे हैं। वहीं मृतक के भाई ने बताया कि वर्ष 2019 में धौलाना में आई बरात में मारे गए सुधीर का भाई भालू ही मुख्य साजिशकर्ता है और पिछले तीन साल से ये लोग उनके पक्ष के लोगों की हत्या की योजना बना रहे हैं। इन लोगों ने दस मार्च 2022 में उसके भतीजे संदीप पर हापुड़ में तारीख पर आते हुए पिलखुवा एलिवेटिड रोड पर हमला किया, लेकिन वह बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ सीओ बने वरुण मिश्र
सीओ एसएन वैभव पांडेय का सोनभद्र तबादला होने के बाद बलरामपुर में तैनात वरुण मिश्र को हापुड़ जिले में सीओ के रूप में तैनाती मिली है। हालांकि, उन्हें पिलखुवा सर्किल मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed