फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अगले सप्ताह सीएम का दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अगले सप्ताह सीएम का दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

हापुड़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले सप्ताह जिले का दौरा कर सकते हैं। शासन से निर्देश मिलते ही जिले के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री यहां निरीक्षण के दौरान बड़ी योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अगले सप्ताह प्रदेश के 25 जिलों का दौरा प्रस्तावित हुआ है, इनमें मेरठ के साथ हापुड़ जिला भी शामिल है। अभी दौरे की तिथि निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि हापुड़ का दौरा 25 अगस्त को रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान सीएम बड़ी योजनाओं को शिलान्यास और लोकार्पण कर सकते हैं। वहीं जिला मुख्यालय के अलावा जिले के किसी भी गांव और प्राथमिक विद्यालय के अलावा गढ़ में गंगा मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। वहीं यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री जिला जेल का शिलान्यास करेंगे और सरकार की योजनाओं के लिए चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। जनसभा के संबंध में फिलहाल उहापोह की स्थिति है, इसके लिए स्पष्ट आदेश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
सीएम के दौरे के संबंध में शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिले में अगले सप्ताह संभावित दौरे को देखते हुए तैयारियां पूरी रखने के लिए कहा गया है, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।-मेधा रूपम, डीएम हापुड़।

सड़क मार्ग और हेलीपेड, दोनों के लिए हो रही तैयारी
मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से आएं या हैलीकॉप्टर के माध्यम से आएं, जिला प्रशासन दोनों ही विकल्पों की तैयारियों में जुटा है। बृहस्पतिवार को आईजी प्रवीण कुमार भी हापुड़ पहुंचे और अधिकारियों से इस संबंध में दिशा निर्देश दिए। अधिकारी मुख्यमंत्री के हैलीकॉप्टर के लिए हैलीपेड स्थान चिन्हित कर रहे हैं।
इन परियोजनाओं का कर सकते हैं लोकार्पण
परियोजना से संबंधित विभाग परियोजना का नाम और प्रस्तावित धनराशि -
- जसरूपनगर समाज कल्याण विभाग आश्रम पद्धति विद्यालय - 35.73 करोड़
- कुलपुर में पशुपालन विभाग वृहद गोसंरक्षण केंद्र -1.20 करोड़
- चितौली रोड पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय-1.32 करोड़
- जिला कारागार का निर्माण- 100 करोड़
- दस्तोई रोड पर सौ बेड का जिला अस्पताल का निर्माण-36.47 करोड़
- जिले में विभिन्न पेयजल योजनाओं का शिलान्यास-22 करोड़
- हापुड़ में सीवरेज योजना फेस वन कार्य का शिलान्यास -54.60 करोड़
- विकास भवन हापुड़ कार्यालय का लोकार्पण -10.56 करोड़
- राजकीय कृषि पे्रषण बाबूगढ़ का शिलान्यास-1.65 करोड़
- पावर ग्रिड सब स्टेशन सिंभावली का लोकार्पण -290 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed