फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

उपभोक्ताओं को सूचना दिए बगैर पांच घंटे बंद रखी 25 हजार घरों की बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सूचना दिए बगैर पांच घंटे बंद रखी 25 हजार घरों की बिजली
विज्ञापन

हापुड़। बिजली उपभोक्ताओं को सूचना दिए बगैर ही मंगलवार को 25 हजार से अधिक घरों की आपूर्ति पांच घंटे तक ठप रही। आनंद विहार बिजलीघर से दिल्ली रोड बिजलीघर की सप्लाई बंद रखी गई थी। यह हाल तब है जब हाल ही में बिजली कटौती पर तीन अधिकारियों का निलंबन हुआ है। भीषण गर्मी से लोगों को बुरा हाल हो गया, दोपहर में 12 बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी।
आनंद विहार स्थित 220केवी क्षमता के बिजलीघर से दिल्ली रोड बिजलीघर को आपूर्ति मिलती है। इस बिजलीघर के सात फीडर से क्षेत्र में 25 हजार से अधिक घरों को सप्लाई मिलती है। सुबह करीब सात बजे आनंद विहार बिजलीघर से सप्लाई बंद कर दी गई, ऐसे में दिल्ली रोड बिजलीघर के तीन फीडर बंद हो गए, आधा घंटा बाद चार अन्य फीडर भी बंद हो गए।
विज्ञापन

गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजलीघर पर फोन मिलाने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पांच घंटे तक लोगों को बिना बिजली, पानी रहना पड़ा। बता दें कि हाल ही में गढ़ डिवीजन के शंकरटीला फीडर को रातभर बंद रखने पर स्थानीय अधिशासी अभियंता, एसडीओ, अवर अभियंता को निलंबित किया गया है। दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों को बाधित रही आपूर्ति
शंभुपुरा, शांति विहार, आलोक, दशमेशनगर, अशोक कॉलोनी, गणेशपुरा, मधुबन, गंगापुरा, ज्ञानलोक, रघुवीर गंज, सराय चांद खां, महेशपुरी, राजीव विहार, छज्जुपुरा, सराय, गोपीपुरा, खाई, कसेरठ बाजार, नूर बफान, महेश्वरी गंज, बजार बजाजा, राजीव विहार, सैनी नगर, त्रिलोकीपुरम, मजीदपुरा, अलीनगर, कोटला मेवतियान, देहली गेट, गद्दा पाड़ा, कोटला यूसुफ, पीरबाउद्दीन, किशनपुरा।

कोट-
विद्युत लाइन की मरम्मत के चलते आपूर्ति बाधित रही थी। भविष्य में फॉल्ट से परेशानी न हो, इसलिए यह कार्य कराया गया था। बिजलीघर की सप्लाई बहाल करा दी गई है।--मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed