{"_id":"62f949c920b7b26d284b0b15","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd243034490","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चोरी, अष्टधातु के शेर की मूर्ति ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में चोरी, अष्टधातु के शेर की मूर्ति ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर में चोरी, अष्टधातु के शेर की मूर्ति ले गए चोर
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव नान में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया। अष्टधातु के शेर की मूर्ति, जनरेटर का सामान, लाउडस्पीकर समेत कीमती सामान चुरा लिया। ग्रामीणों ने इस मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी रामानंद शर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि भटियाना रोड पर प्राचीन शिव मंदिर स्थित है, जिसकी बड़ी मान्यता है। चोरों ने मंदिर से एक स्टेबलाइजर, एक इनवर्टर, एक बैटरी, एक एम्प्लीफायर, चार साउंड, जनरेटर, कीर्तन का सामान, पीतल की एक घड़ियाल और अष्टधातु से बनी शेर की मूर्ति पार कर दी। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मंदिर पर जमा हो गई। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर गश्त बढ़ाने और चोरी का जल्द पर्दाफाश की मांग की।