फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

घर के बाहर खड़ी किशोरी को किया अगवा, सुबह बेसुध मिली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
hapur news
घर के बाहर खड़ी किशोरी को किया अगवा, सुबह बेसुध मिली
विज्ञापन

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी को बहला फुसलाकर दूसरे संप्रदाय के दो युवकों ने अगवा कर नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। किशोरी के साथ रातभर अश्लीलता की गई। सुबह वह दिल्ली रोड से बेसुध हालत में बरामद हुई। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पीड़िता के परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर धर्म परिवर्तन के प्रयास का भी आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि उसकी 14 पुत्री नगर के एक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। शनिवार शाम करीब सात बजे वह घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान कुछ युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। सुबह चार बजे वह एचपीडीए कार्यालय के पास दो लड़कों रफीकनगर निवासी शोएब कस्सार और मजीदपुरा निवासी कैफ के साथ बेसुध हालत में बरामद हुई। किशोरी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर उसे पिलाया था, जिससे वह बेहोश हो गई। नशे की हालत में दोनों ने पिटाई करते हुए अश्लील हरकत की और उसकी जेब में रखे 4500 रुपये भी निकाल लिए। उस पर धर्मपरिवर्तन करने का दबाव बनाते हुए धर्मविशेष से संबंधित अंगूठी भी पहना दी गई।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ एसएन वैभव पांडेय का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक आरोपी शोएब कस्सार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed