{"_id":"62f9488bf095d6347452395b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd243034066","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों, होटलों और स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों, होटलों और स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
विज्ञापन
रेलवे रोड पर फ्लैग मार्च निकालते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारों, होटलों और स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
हापुड़। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एसपी दीपक भूकर ने रविवार को पुलिस बल व डाग स्क्वायड के साथ सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। बाजारों, विभिन्न मार्गों, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबों को भी चेक किया गया। इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ करते हुए लोगों को जागरूक किया।
स्वतंत्रता दिवस पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने के लिए एसपी दीपक भूकर के नेतृत्व में शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के होटल-रेस्टोरेंट के साथ ही प्रमुख जगहों पर जांच की। वाहनों की जांच से लेकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ और उनके बैग आदि की भी तलाश भी ली गई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर एसपी ने आरपीएफ और जीआरपी के साथ मिलकर ट्रेनों की जांच की। एसपी ने बाजारों में दुकानदारों और अन्य लोगों को जागरूक करते हुए सतर्क रहने व संदिग्ध वस्तुओं को हाथ न लगाने की हिदायत भी दी। इस दौरान डॉग स्कवायड भी मौजूद रहा और सघन जांच की गई। बाजारों में पुलिस बल को देखकर लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अगले दो दिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।