फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किसानों की फर्द में नहीं चढने दिया था 148 करोड़ का ऋण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
किसानों की फर्द में नहीं चढ़ने दिया था 148 करोड़ का ऋण
विज्ञापन

सिंभावली शुगर मिल प्रकरण :--
हापुड़। सिंभावली चीनी मिल ने हापुड़ के 5762 किसानों की फर्द बैंक में लगाकर 148 करोड़ का ऋण निकाल लिया, लेकिन यह ऋण आज तक भी किसानों की फर्द पर नहीं चढ़ने दिया। वर्ष 2014 में जो नोटिस जारी किए गए थे, उन्हें भी नाटकीय ढंग से वापस लिया गया। पूरा मामला शांत कर दिया, वर्ष 2020 में सीबीआई जांच शुरू होने पर फिर से मामला गरमाया तो मिल प्रबंधन दिल्ली तक की दौड़ लगाने लगे। अब दो साल बाद फिर से सीबीआई ने हापुड़ में डेरा डाल दिया है। जिससे किसानों को न्याय की उम्मीद जगी है।
सिंभावली चीनी मिल पर ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स के अधिकारियों ने रिजर्व बैंक से शिकायत कर सिंभावली शुगर मिल प्रबंधन पर 148 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए चेयरमैन और अन्य पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इस मामले में 2018 में सीबीआई में एफआईआर के बाद मामले की जांच की जा रही थी। सितंबर 2020 में सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने जिले के विभिन्न गांवों में उन किसानों के बयान दर्ज कराए थे, जिनके नाम पर मिल प्रबंधन ने बैंक से ऋण लिया था। टीम ने जिले में करीब 10 गांवों के किसानों से इस संबंध में पूछताछ की थी। इसमें धौलाना क्षेत्र के गांव बझैड़ा कला, दौलतपुर ढीकरी सहित सीमावर्ती बुलंदशहर जिले के भी अन्य गांवों के किसानों के बयान लिए। टीम द्वारा किसानों के कई हस्ताक्षर कराये थे ताकि सीएफएसएल (सेंट्रल फारेंसिंक सांइस लेबोरेट्री) मिलान किया जा सके। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आ रही थी कि अधिकतर किसानों के फोटो और दूसरी जानकारी तो सही है, लेकिन हस्ताक्षर अलग बताए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बात यह है कि इतना बड़ा ऋण किसानों के नाम से लिया गया, लेकिन किसानों की फर्द पर ऋण का कोई उल्लेख नहीं मिला। जबकि किसान यदि 20 हजार का ऋण भी लेता है तो उसकी पूरा आख्या उसकी खतौनी पर उतार दी जाती है। इस प्रकरण में चीनी मिल, बैंक के साथ साथ कुछ सरकारी मशीनरी के मिले होने की भी संभावना जतायी जा रही थी।


गन्ना विभाग को भी नहीं है जानकारी -
जिले में बैंक घोटाले को लेकर किसानों के गुपचुप बयान ले रही सीबीआई की टीम ने गन्ना विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क नहीं किया है। टीम फिलहाल केवल गांवों में ही किसानों के गुपचुप तरीके से बयान ले रही है। गन्ना अधिकारियों को इस बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed