फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हाजीपुर में हेपेटाइटिस-सी का प्रकोप, दस लोग मिले संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हाजीपुर में हेपेटाइटिस-सी का प्रकोप, दस लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन

हापुड़। गांव हाजीपुर में हेपेटाइटिस सी का प्रकोप बढ़ रहा है, 70 लोगों की जांच में ही दस को हेपेटाइटिस-सी निकला है। जिले के सरकारी अस्पतालों में इस बीमारी का इलाज नहीं मिलने के कारण मरीजों को दूसरे जिलों में जाना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने सीएमओ को ज्ञापन देकर स्वास्थ्य शिविर लगवाने व उपचार दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि हेपेटाइटिस सी की चपेट में आने से ग्रामीण तेजी से बीमार हो रहे हैं। हाल ही में लगे शिविर में कपिल कुमार, मूलचंद, गौरव, लखमीचंद, गुड्डी देवी, राकेश, कृष्ण पाल, सुमित कुमार में हेपेटाइटिस-सी की पुष्टि हुई है। गांव निवासी बंटी ने बताया कि ग्रामीणों को उपचार के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जल्द मामला संज्ञान में नहीं लिया तो बड़ी संख्या में ग्रामीणों को यह बीमारी जकड़ लेगी। दूषित पानी का सेवन ग्रामीणों की जान पर खतरा बन रहा है। इस मामले में ग्रामीणों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर, गांव में शिविर लगवाने और सरकारी अस्पतालों में इस बीमारी का उपचार शुरू कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

-हेपेटाइटिस-सी के लक्षण-
* थकान, मतली या भूख न लगना।
* पेट दर्द, गरहे रंग का मूत्र आना।
* त्वचा और आंखों में पीलापन।
* बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द।
* शरीर नीला पड़ना, त्वचा में खुजली होना, पेट में द्रव का संचय, पैरों में सूजन।
यह हो सकते हैं कारण
* अंग प्रत्यारोपण, खून चढ़ने से।
* रेजर या टूथब्रश जैसी वस्तुएं शेयर करना।
* सुइयों को शेयर करन।
* हेपेटाइटिस सी से संक्रमित मां से जन्म के दौरान बच्चे में पारित होना।
* यौन संपर्क द्वारा अगर रक्त का आदान प्रदान हुआ है।
कोट-
गांव में जल्द ही कैंप लगाकर, मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की जाएगी। मरीजों को उपचार के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। अन्य गांवों में भी कैंप लगवाएंगे।--डॉ.सुनील कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed