{"_id":"62f3e858840ff6460f6bd939","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd242844654","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों के सिर में डंडा मारा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवकों के सिर में डंडा मारा, एक की मौत
विज्ञापन
गांव उपैड़ा में युवकों पर हमला करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हमलावर। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवकों के सिर में डंडा मारा, एक की मौत
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा में हाईवे किनारे सर्विस रोड पर एक युवक ने बाइक से गुजर रहे दो युवकों के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया, जिनमें से एक की मौत हो गई। आरोपी युवक और उसकी मां फरार हैं। घटना के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बाइक सवार को डंडा मारने वाला युवक और उसके साथ एक महिला घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
पुलिस के अनुसार गांव गजालपुर निवासी रवि(28) अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार रात गांव उपैड़ा गया था। देर रात ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि दोनों युवक नाले में गिर गए हैं, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेहोश है। रात में पुलिस ने बेहोश युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और रवि के शव को कब्जे में ले लिया। सुबह कुछ ग्रामीणों ने बताया कि घटना सर्विस रोड के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक युवक महिला के साथ रवि के सिर में डंडा मार रहा है। इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों नाले में गिर गए। इसके बाद डंडा मारने वाला युवक और महिला जोकि युवक की मां बताई जा रही है और दोनों उपैड़ा के ही रहने वाले हैं, मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। हालांकि परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है और शव लेकर गांव लौट गए। आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

गांव उपैड़ा में हमले के बाद मौके पहुंची पुलिस। संवाद- फोटो : HAPUR
विज्ञापन