{"_id":"62f2941b662dd156360082fb","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd242795612","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्शन कंपनी की कार बंद होने पर कैश लेकर अपनी कार से भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्शन कंपनी की कार बंद होने पर कैश लेकर अपनी कार से भागे बदमाश
विज्ञापन
लूट की घटना के बाद कार की जांच करती फारंसिंक टीम।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्शन कंपनी की कार बंद होने पर कैश लेकर अपनी कार से भागे बदमाश
सीएसएस से लूट का मामला
हापुड़। बदमाशों ने फुल प्रूफ प्लानिंग के साथ कैश कलेक्शन कंपनी सीएमएस से लूट को अंजाम दिया। यही कारण था कि कैश समेत कंपनी की कार लेकर भागने का पहला प्लान फेल होने के बाद बदमाश अपनी कार से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
बदमाशों ने पहले अति व्यस्त हाईवे 09 पर लूट को अंजाम दिया और रकम समेत सीएमएस कंपनी की कार लेकर गाजियाबाद की ओर फरार हो गए। कंपनी के कर्मचारियों ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कंट्रोल से कार को पिलखुवा टोल से पहले ही बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश अपनी कार से फरार हो गए। पुलिस को उनका सुराग तक नहीं लगा। अब पुलिस हाईवे और टोल पर सीसीटीवी के माध्यम से उनकी पहचान करने में जुटी है।
बड़े मामलों पर खाकी की पर्देदारी से बढ़ रहा बदमाशों का हौसला
हापुड़। जिले में बदमाशों का हौसला बुलंद है। इसके लिए कहीं न कहीं पुलिस की कार्यशैली ही जिम्मेदार है। अक्सर बड़े मामलों में खाकी की पर्देदारी की कोशिशें ही बड़ी वारदातों को बढ़ावा दे रही हैं।
विज्ञापन
दो अगस्त की रात को बरेली के सराफा कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ लोगों ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर हाईवे पर 40 लाख रुपये की रकम उड़ा दी। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की भी संलिप्तता का जिक्र किया था। इस बड़े मामले में सुबह होते होते रकम 40 लाख से घटकर चार लाख रह गई और इसके बाद कारोबारी ने नाटकीय ढंग से चार लाख रुपये की रकम गुम होने की बात कहकर अपने कदम वापस खींच लिए। कुल मिलाकर पुलिस ने लूट के मामले को फर्जी बताकर जांच ठंडे बस्ते में डाल दी। हाईवे पर दिनदहाड़े जो भी घटना हुई, उसकी जांच सही तरीके से नहीं की गई। सूत्रों की माने तो आरोपी पुलिसकर्मी पिलखुवा कोतवाली में ही तैनात था। कुल मिलाकर पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली चर्चा में रही।
------
हाल मे हुईं लूट की प्रमुख घटनाएं
02 दिसंबर 2021 - हापुड़ निवासी तेल व्यापारी के मुनीम से 3.75 लाख रुपये की लूट।
25 दिसंबर 2021 - गुड़ व्यापारी को गोली मारकर तीन लाख रुपये की लूट।
13 मार्च 2022-धौलाना के देहरा गांव में धन्ने पुत्र महफूज से तमंचे की नोक पर ढाई लाख व आभूषण लूट।
27 मार्च 2022 -बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के रझैटी निवासी भाई बहन से सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा बिजलीघर के पास लूट।
29 मार्च 2022-बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के स्याना रोड पर फाइनेंस कर्मी से तमंचे के बल पर 42 हजार की लूट।
01 अप्रैल 2022-पिलखुवा में हाईवे किनारे खेड़ा गेट निवासी पिता पुत्र से लूट का प्रयास, गोली लगने से घायल पुत्र की मौत।
05 अप्रैल 2022 - इंद्रलोक कॉलोनी में किराना व्यापारी के पैर में गोली मारकर सात लाख रुपये की लूट।
01 जुलाई 2022 - पिलखुवा में कलेक्शन एजेंट से 15 हजार की लूट और उसके गनमैन से राइफल की लूट।

लूट की घटना के बाद मौके पर एकत्र अधिकारी।- फोटो : PILAKHWA

गोली मारकर लूट की घटना के बाद मौके का निरीक्षण करते एडीजी।- फोटो : PILAKHWA