फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

होटल में पकड़ी 24 लाख रुपये की बिजली चोरी, 86 हजार में निपटाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
होटल में पकड़ी 24 लाख रुपये की बिजली चोरी, 86 हजार में निपटाई
विज्ञापन

हापुड़। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने विजिलेंस की चेकिंग रिपोर्ट को दर किनार कर, 24 लाख की बिजली चोरी को महज 86 हजार में निपटा दिया है। सरकार को 23 लाख का चूना लगा है, एक ही परिसर में चल रहे तीन होटलों में विजिलेंस ने 26 किलोवाट की चोरी पकड़ी थी। एक साल का जुर्माना लिया जाना था, लेकिन निगम के अधिकारियों ने महज 15 दिन की चोरी का ही असिस्मेंट बनाया। जबकि समन विजिलेंस द्वारा भरी चेकिंग रिपोर्ट के आधार पर ही लिया गया।
विजिलेंस प्रवर्तन दल के एई एससी यादव, उप निरीक्षक मुमताज खान की टीम को मोदीनगर रोड स्थित होटल पर बिजली चोरी की सूचना मिली। इसी सूचना पर 17 मई 2022 को टीम ने छापा मारा, एक ही परिसर में तीन होटल चल रहे थे, लेकिन मीटर पर लोड सिर्फ 19.2 एंपियर आ रहा था। चोरी का शक होने पर टीम ने परिसर पर चेक मीटर लगवा दिया।
विज्ञापन

एसपी यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पता चला कि चोरी मीटर के जरिये नहीं बल्कि पीछे अंडरग्राउंड केबल डालकर की जा रही है। 31 मई को छापा मारा, जिसमें अंडरग्राउंड केबल से चोरी पकड़ी गई। इस बिजली से तीनों परिसर में आपूर्ति दी जा रही थी। करीब 26 किलोवाट की चोरी मिली, चेकिंग रिपोर्ट भी भर दी गई। इसके अनुसार करीब 2.60 लाख रुपये का समन जमा होना था, इसमें छेड़छाड़ नहीं हो सकती थी इसलिए निगम के अधिकारियों ने इतना ही समन जमा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी का असिस्मेंट करीब 24 लाख रुपये बनना था, लेकिन इसमें निगम के अधिकारियों ने सिर्फ 15 दिन की ही बिजली चोरी दर्शायी और 86 हजार का असिस्मेंट बना दिया। ऐसे में विजिलेंस की पूरी मेहनत खराब हुई, सरकार को भी 23 लाख के राजस्व का चूना लगा।
इस तरह किया खेल
विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि दो भाई इन होटल को चला रहे हैं, 17 मई को जब चैक मीटर लगाया तब दूसरे भाई के नाम पर इसे चढ़ाया गया था। जबकि 31 मई को 26 किलोवाट की चोरी दूसरे भाई के नाम भरी गई थी। लेकिन बिजली निगम के अधिकारियों ने बिजली चोरी का असिस्मेंट बनाते समय पहले वाली कार्रवाई से जोड़कर, उपभोक्ता को 23 लाख रुपये का लाभ पहुंचा दिया।
यूपीपीसीएल के डीजी ने जताई नाराजगी
चार अगस्त को यूपीपीसीएल के डीजी एसएन साबत ने गाजियाबाद का दौरा किया, इसमें हापुड़ के प्रवर्तन दल द्वारा इस मामले में शिकायत की गई, जिस पर नाराजगी जताते हुए अपने स्तर से भी उचित कार्रवाई की बात कही।
उच्चाधिकारियों संज्ञान में है मामला
हापुड़ के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला है, सब कुछ साफ है कि इस चोरी में किस हद तक भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़ा किया गया है। फिर भी अधिकारी मूकदर्शक बने हैं, यह हाल तब है जब गढ़ डिवीजन के एक्सईएन, एसडीओ और जेई को सिर्फ बिजलीघर का एक फीडर बंद रखने पर निलंबित किया गया है।

कोट-
पूरा प्रकरण संज्ञान में आ गया है, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जवाब भी तलब किया जा रहा है, पूरे प्रकरण में जिसकी भी गलती मिली उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। - यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed