{"_id":"62ed526b78504c7616435af1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd242591577","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास पर खड़ी बस से भिड़ी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास पर खड़ी बस से भिड़ी कार, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाईपास पर खड़ी बस से भिड़ी कार, चालक की मौत
हापुड़। हाईवे-9 नए बाईपास पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने खराब खड़ी रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे शव को कार से बाहर निकाला।
धौलाना थाना क्षेत्र के गांव गांव बझैड़ा कलां निवासी जियाउल हक (30) शुक्रवार दोपहर बाद अपनी ईको कार से गढ़ से हापुड़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह एनएच-9 ततारपुर बाईपास के पास पहुंचा तो हाईवे पर एक रोडवेज बस खराब खड़ी थी। कार अनियंत्रित होकर पीछे से बस में भिड़ गई। दुर्घटना में तेज रफ्तार कार के परखच्चे उड़ गए और जियाउल हक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली। मृतक की पहचान के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। मृतक ट्रेवल एजेंसी चलाता था और बुकिंग के बाद वह वापस घर लौट रहा था। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों का आरोप था कि करीब दो घंटे से बस यहां खराब खड़ी थी। पुलिस द्वारा उसे हटवा दिया जाता तो युवक की जान बच सकती थी।
देहात क्षेत्र प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि कार में केवल एक ही व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया गया है।