फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में 4.77 लाख घरों पर लहराएगा तिरंगा झंडा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में 4.77 लाख घरों पर लहराएगा तिरंगा झंडा
विज्ञापन

हापुड़। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शासन ने जिले का लक्ष्य बढ़ा दिया है। पहले यह लक्ष्य 3.20 लाख झंडे लगाने का था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 4.77 लाख कर दिया है। इनमें से 2.23 लाख तिरंगे सूक्ष्म एवं लघु उद्योग निशुल्क उपलब्ध कराएगा, बचे हुए तिरंगे सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार कराए जाएंगे।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम 11 से 17 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। तिरंगा बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक न्याय पंचायत पर दो समूह की महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में कुल 49 न्याय पंचायतों पर 98 समूहों को महिलाएं लगभग 1.88 लाख तिरंगा बनाएंगी। तिरंगा की कीमत और कपड़े को लेकर अधिकारी निर्धारित करने में जुटे हुए हैं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहाया समूहों समेत नागरिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

तिरंगा झंडा बनवाने के लिए सीएसआर संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करने, ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता सत्र का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा नलकूपों आदि पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सीडीओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों से जुड़ी महिलाएं 188012 तिरंगा तैयार करेंगी। शेष तिरंगा डूडा के अंतर्गत गठित समूह की महिलाएं तैयारी करेंगी। जल्द ही इसकी कीमत निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed