{"_id":"62e0207a0f35c415066f4dcf","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd242101755","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विधवा महिला ने गैर समुदाय के तीन युवकों पर उसकी नाबालिग पुत्री को प्रेम-प्रसंग में फंसाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंचे। हालांकि अभी तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी। सोमवार को उसकी नाबालिग पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ पकड़ लिया। लोगों ने ही नाबालिग को पार्क में तीन युवकों के साथ देखकर पुलिस को सूचना दी थी। आरोप है कि हिरासत में लिए युवक ने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
घटना के बाद से नाबालिग कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में फिलहाल किसी को कुछ भी नहीं बताया। उसकी मां और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी नाबालिग को समझाने का प्रयास किया। उधर, आरोप है कि मामले में कुछ लोग फैसला करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एक युवक को हिरासत में लिया हुआ है, जबकि उसके साथियों को भी पकड़ लिया जाएगा।