{"_id":"62e01fc04540900cdd25d06d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2421014102","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेश्यावृत्ति मामले में मेघालय से फरार भाजपा नेता हापुड़ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेश्यावृत्ति मामले में मेघालय से फरार भाजपा नेता हापुड़ से गिरफ्तार
विज्ञापन
hapur news
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेश्यावृत्ति मामले में मेघालय से फरार भाजपा नेता हापुड़ से गिरफ्तार
हापुड़। मेघालय राज्य से वेश्यावृत्ति मामले में फरार चल रहे कथित भाजपा नेता बर्नाड एन मराक उर्फ तूरा को मंगलवार शाम हापुड़ पुलिस ने पिलखुवा टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया। वह एनएच 09 से दिल्ली की ओर जा रहा था। मेघालय पुलिस की सूचना के बाद हापुड़ पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मेघालय राज्य के पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में शनिवार को स्थानीय पुलिस ने भाजपा नेता बर्नाड एन मराक उर्फ तूरा के फार्म हाउस पर छापा मारा था। बताया जाता है कि यहां से छह नाबालिग को मुक्त कराते हुए 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन आरोपी तूरा फरार चल रहा था। जिसके बाद अदालत ने आरोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू के साथ लुक आउट नोटिस जारी किया था।
हापुड़ एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मंगलवार को मेघालय पुलिस ने सूचना दी कि आरोपी तूरा अपनी कार से एनएच 09 से गढ़ से दिल्ली की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। एसओजी और पिलखुवा पुलिस ने छिजारसी टोल पर मोर्चा संभाल लिया। शाम करीब सात बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मेघालय पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में सूचना दे दी गई है। फिलहाल वह हापुड़ पुलिस की कस्टडी में है, मेघालय पुलिस के यहां पहुंचने पर उसे ट्रांजिट रिमांड लेकर सौंप दिया जाएगा।