फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दिल्ली में मंकी पॉक्स का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दिल्ली में मंकीपॉक्स का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली में मंकीपॉक्स का मरीज मिलने के बाद हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की 35 टीमों को निगरानी में लगाया है। हापुड़ से रोजाना 25 हजार से अधिक लोग नौकरी आदि के लिए दिल्ली और गाजियाबाद जाते हैं। अधिकारियों ने निजी अस्पतालों को लक्षण वाले मरीजों की तत्काल सूचना देने के भी निर्देश दिए हैं।
कोरोना महामारी के बाद अब मंकीपॉक्स लोगों में दहशत मचाने लगा है। हालांकि दिल्ली में अभी एक ही मरीज मिला है और विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि यह बीमारी कोरोना की तरह तेजी से नहीं फैलती, बल्कि मरीज के नजदीकी संपर्क में आने पर ही फैलती है।
विज्ञापन

संक्रामक बीमारियों के नोडल अधिकारी डॉ. जेपी त्यागी ने 35 टीमों का गठन किया है। यह टीमें अस्पतालों के चर्म रोग विभाग में आने वाले मरीजों पर नजरें गड़ाएं हुए हैं। निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन मरीजों की त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते और घाव बन रहा हो इसकी तत्काल सूचना दी जाए। ताकि उनकी जांच कर, बीमारी का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंकीपॉक्स के लक्षण
डॉ. दिनेश खत्री के अनुसार मंकीपॉक्स होने पर चकत्ते, बुखार, सुस्ती, मायलागिया सिरदर्द और लिम्फ नोड्स की सूजन जैसे लक्षण दिखते हैं। इसके लक्षण 2- 4 सप्ताह तक रह सकते हैं। मंकीपॉक्स के लक्षण बहुत घातक तो नहीं है लेकिन कई केस में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

कोट-
मंकीपॉक्स बीमारी को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई हैं, टीमों को निगरानी के आदेश दिए गए हैं। जिले में फिलहाल इस तरह का कोई मरीज नहीं है। निजी अस्पतालों को भी निर्देशित कर दिया है। - डॉ. सुनील कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed