{"_id":"62ded545c1c6ac5e593c5b29","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2420589173","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवमयी हुई सड़कें, कांवडिय़ों का उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवमयी हुई सड़कें, कांवडिय़ों का उमड़ा सैलाब
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को सबली महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाते श्रद्धालु । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवमयी हुई सड़कें, कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब
हापुड़। नगर की सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने लगी है, मंगलवार को शिवरात्रि होने के कारण कांवड़िये तेजी से अपनी मंजिल को और बढ़ रहे हैं। मेरठ रोड पर दूर-दूर तक शिवभक्त नजर आ रहे हैं।
मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड, दिल्ली रोड सोमवार को पूरी तरह से भगवा रंग में रंगे नजर आए। कंधे पर कांवड़ और पैरो में घुंघरू की छन-छन के साथ कांवड़िये आगे बढ़ते रहे। वहीं बड़ी कांवड़ों के साथ डीजे पर भोले के गीतों पर शिवभक्त थिरकते नजर आए।
मेरठ रोड पर बने आईआईए कांवड़ शिविर, नगर पालिका शिविर, पुलिस कांवड़ सेवा व सुरक्षा शिविर सहित सभी शिविरों पर शिवभक्त कांवडिय़ों की सेवा करने के लिए विनती करते नजर आए।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन भी सतर्क
आरपीएफ थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। स्टेशन पर किसी व्यक्ति के संदिग्ध लगने पर चेकिंग करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, रोडवेज बस अड्डे पर भी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
एसडीएम ने कांवड़ सेवा शिविर का किया उद्घाटन
सिंभावली इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से ब्रजनाथपुर शुगर मिल द्वारा कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर का उद्घाटन एसडीएम दिग्विजय सिंह ने किया। इस दौरान मिल के सीजीएम करण सिंह, डिस्लरी के सीजीएम राजेश कुमार, ब्रजनाथपुर डिस्टलरी के जीएम पीएस चौहान, विनय कुमार मिश्रा, प्रमेंद्र सिंह, बिरम सिंह राठौर, कुलदीप सिंह, दीपेंद्र सिंह, संजय कुमार, राजू शर्मा, मनोज गोयल, केपी राणा उपस्थित रहे।
चिकित्सकों की भी है व्यवस्था
कांवड़ियों के लिए शिविरों में चिकित्सकों की भी व्यवस्था कराई गई है। मेरठ रोड स्थित गैलेक्सी फार्म हाउस में बनाए गए कांवड़ शिविर में बेखौफ शायर के नाम से प्रसिद्ध डॉ. नरेश सागर द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि उनके शिविर में अभी तक लखीमपुर खीरी, बरेली, अलीगढ़, बिहार, दिल्ली, आजमगढ़ और मध्य प्रदेश तक के मरीज स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।

रोशनी में नहाया सबली महादेव मंदिर। संवाद- फोटो : HAPUR

रात के समय सड़क पर आती कावड़ देखने को लगी लोगो की भीड़ । संवाद- फोटो : HAPUR

बुलंदशहर रोड पर बड़ी कावड़ ले जाते कावड़िये । संवाद- फोटो : HAPUR

सीन 2 ब्रजघाट से कांवड़ लेकर आता तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा।- फोटो : GARH

मेरठ रोड पर रात के समय एक कावड़ शिविर के बाहर भजनो पर झूमते भाई और बहन । संवाद- फोटो : HAPUR

सीन 1 ब्रजघाट से गंगा जल भरकर लाते युवा।- फोटो : GARH