{"_id":"62cf0068bc976b25c46d4b5c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd241475052","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: धौलाना में शिक्षिकाओं ने जबरन उतारी छात्राओं की यूनिफार्म, मामला बढ़ने पर की गईं सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: धौलाना में शिक्षिकाओं ने जबरन उतारी छात्राओं की यूनिफार्म, मामला बढ़ने पर की गईं सस्पेंड
Wed, 13 Jul 2022 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 10:57 PM IST
सार
विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका सुनीता और वंदना ने दोनों बच्चियों की ड्रेस उतरवाकर अन्य छात्राओं को देने के लिए कहा, जिससे उन छात्राओं के साथ ड्रेस में फोटो खिंचवाया जा सके, जो ड्रेस पहनकर नहीं आई थीं। आरोप है कि मना करने पर शिक्षिकाओं ने बच्चियों को पीटा और जबरन उनकी ड्रेस उतरवा दी।
विज्ञापन
छात्राओं के कपड़े उतरवाने पर दो शिक्षिकाएं सस्पेंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलाना क्षेत्र के एक कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में दो छात्राओं को शिक्षिकाओं ने स्कूल की ड्रेस उतरवाकर निर्वस्त्र कर दिया। किसी को बताने पर शिक्षिकाओं ने दोनों छात्राओं को स्कूल से नाम काटने की धमकी दी। इस संबंध में एक छात्रा के पिता ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (डीबीएसए) अर्चना गुप्ता को शिकायती पत्र दिया। इस पर संज्ञान लेते हुए बीएसए ने दो शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित ने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी नौ वर्षीय पुत्री और भाई की आठ वर्षीय पुत्री विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा हैं। 11 जुलाई को विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका सुनीता और वंदना ने दोनों बच्चियों की ड्रेस उतरवाकर अन्य छात्राओं को देने के लिए कहा, जिससे उन छात्राओं के साथ ड्रेस में फोटो खिंचवाया जा सके, जो ड्रेस पहनकर नहीं आई थीं।
विज्ञापन
दोनों बच्चियों ने ऐसा करने से मना कर दिया तो शिक्षिकाओं ने उनके साथ मारपीट कर दी और ड्रेस को उतरवा दिया। घर पहुंचकर दोनों छात्राओं ने आपबीती परिजनों को सुनाई। नाराज अभिभावकों ने इसकी शिकायत बीएसए से की है। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बीएसए अर्चना गुप्ता ने बताया कि शिकायत पर शिक्षिका सुनीता और वंदना को निलंबित कर दिया है। मामले की पूरी जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।