{"_id":"62cf02a10e2dcb57ba549386","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd241452523","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम, की अवैध पार्किंग की काटी पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम, की अवैध पार्किंग की काटी पर्ची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम की अवैध पार्किंग की काटी पर्ची
हापुड़। ब्रजघाट में विभिन्न स्थानों पर अवैध पार्किंग चलाई जा रही हैं। इस संबंध में मंगलवार को एक शिकायतकर्ता ने एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन से शिकायत की थी। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए गढ़ एसडीएम अरविंद द्विवेदी को जांच के निर्देश दिए थे। बुधवार को एसडीएम आम आदमी बनकर कार से ब्रजघाट पहुंचे , इस दौरान उनकी कार को रास्ते में रोकर पर्ची काटकर अवैध रूप से शुल्क वसूला गया। एसडीएम ने तुरंत पुलिस बुलवाकर पार्किंग संचालक को हिरासत में ले लिया।
एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि शिकायत मिली थी कि पार्किंग स्थलों पर गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया और चार पहिया वाहनों को पार्क कराया जाता है। गंगा स्नान के दौरान पार्किंग स्थल संचालकों द्वारा मनमाफिक रुपयों की वसूली की जाती है। कई बार लोगों की संचालकों से झड़प तक हो जाती है।
शिकायत पर बुधवार को एसडीएम अरविंद द्विवेदी जांच करने के लिए एक अवैध पार्किंग पर पहुंच गए। जैसे ही वह पार्किंग पर पहुंचे तो उनकी करीब 50 रुपये की पर्ची काट दी गई। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक पार्किंग संचालक को हिरासत में ले लिया। जबकि दो लोग वहां से फरार हो गए।