{"_id":"62cc5664539e1d47d368b4d8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2413797199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावंड़ यात्रा : 17 से 26 तक रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कावंड़ यात्रा : 17 से 26 तक रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
सिचाई गेस्ट हाउस में कावंड़ यात्रा को लेकर बैठक करने पहुंचे अमरोहा एसपी। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा : 17 से 26 जुलाई तक रहेगा रूट डायवर्जन
हापुड़। कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों को सुविधा के साथ-साथ वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए आसपास के जिलों के अधिकारियों से समन्वय के साथ रूट प्लान तैयार किया गया है। इस बार 17 जुलाई को हाईवे 09 पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो 26 तक लागू रहेगा। जबकि 20 जुलाई से दिल्ली मुरादाबाद रूट पर हल्के वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। सोमवार को जनपद अमरोहा, हापुड़ व अन्य जनपदों के अधिकारियों के बीच कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक हुई, जिसमें रूट डायवर्जन को लेकर निर्णय लिया गया।
कांवड़ियों के आने-जाने की अलग व्यवस्था
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि इस बार कांवड़ियों के आने और जाने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। ब्रजघाट से कांवड़ लेेेकर हापुड़, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर की तरफ जाने वाले कांवड़िये ब्रजघाट से एनएच 09 की दाहिनी दिशा से जाएंगे। बायीं लेन पर आने-जाने वाले हल्के व आवश्यक वाहन ही चलेंगे। इसके अलावा ब्रजघाट से जल लेकर अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर वाले कांवड़िये ब्रजघाट आने के लिए सीधे हाथ से दूसरी दिशा पर आएंगे और ब्रजघाट से अंडरपास होते हुए अपनी बायीं लाइन से जाएंगे। दायीं लेन पर आने-जाने वाले हल्के व आवश्यक सेवा वाले वाहन ही चलेंगे।
ये रहेगा रूट प्लान -
1. दिल्ली से मुरादाबाद बरेली जाने वाला यातायात -
दिल्ली में जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद बरेली की तरफ जाने वाले भारी वाहन लाल कुआं से दादरी, सिकंदराबाद और डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड उतरकर सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे यदि कोई भारी वाहन किसी कारण डासना से छिजारसी टोल प्लाजा पर आता है तो उसे यू-टर्न करा कर वापस पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
2. हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर से आकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन 86 टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाईओवर से सोना पंप फ्लाईओवर से ततारपुर चौराहा टियाला के अंडरपास से किठौर, परीक्षितगढ़, मवाना बहसुमा होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
3 .हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर से आकर उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाईओवर से, सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर से ततारपुर चौराहा होते हुए टियाला अंडर पास से किठौर होते हुए परीक्षित गढ़, मवाना, बहसुमा, रामराज बिजनौर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
4.मुरादाबाद और उत्तराखंड से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
(क) मुरादाबाद वाया छजलैट, कांठ, धामपुर, नगीना, कोतवाली, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, परीक्षित गढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर, निजामपुर चौराहे से छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद-दिल्ली की ओर जाएंगे।
(ख) मुरादाबाद से दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाने वाला यातायात को जिला अमरोहा से वाया जोया, नौगांवा सादात, नूरपुर, हलदौर, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, परीक्षित गढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा से होते हुए दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाएंगे।
5.गजरौला से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा, चांदपुर, हलदौर, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, परीक्षित गढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा से होते हुए दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाएंगे।
6.मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा होते हुए सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद दिल्ली को जाएंगे।
हल्के वाहनों का डायवर्जन 20 जुलाई की आधी रात से लागू,
यह रहेगी व्यवस्था
1.दिल्ली से मुरादाबाद बरेली जाने वाला यातायात-
दिल्ली में जनपद गाजियाबाद की ओर से मुरादाबाद, बरेली की ओर जाने वाले छोटे वाहन डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड उतरकर सिकंदराबाद, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।
2. हरियाणा राजस्थान दिल्ली एनसीआर से आकर मेरठ मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून की ओर जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाईओवर, सोना पंप फ्लाईओवर ततारपुर चौराहा किठौर होते हुए जाएंगे।
3.मुरादाबाद और उत्तराखंड से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
(क)मुरादाबाद वाया छजलैट, कांठ, धामपुर, नगीना, कोतवाली, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, परीक्षित गढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर, निजामपुर चौराहे से छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद-दिल्ली की ओर जाएंगे।
(ख) मुरादाबाद से दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाने वाले यातायात को जनपद मुरादाबाद से वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंद्राबाद होते हुए गाजियाबाद दिल्ली भेजा जाएगा।
4.गजरौला से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात

5.मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा होते हुए सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद दिल्ली को जाएंगे।
6. बुलंदशहर से मेरठ की जाने वाले हल्के वाहन सोना फ्लाईओवर ततारपुर चौराहा, टियाला से होकर मेरठ जाएंगे। मेरठ से वापसी वाहन भी इसी मार्ग से वापस जाएंगे।
तृतीय सोमवार (एक अगस्त) व चतुर्थ सोमवार (8 अगस्त) को डायवर्जन प्लान -
सभी प्रकार के भारी हल्के वाहनों का डायवर्जन, तृतीय सोमवार को 30 जुलाई की अर्धरात्रि से एक अगस्त की रात दस बजे तक लागू रहेगा। चतुर्थ सोमवार को भारी और हल्के वाहनों का डायवर्जन छह अगस्त की अर्धरात्रि से आठ अगस्त की रात 10 बजे तक लागू रहेगा।