फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लालपुर में किसानों ने नलकूपों पर लगे मीटर उखाड़े, बिजलीकर्मियों को खदेड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
hapur news
लालपुर में किसानों ने नलकूपों पर लगे मीटर उखाड़े, बिजलीकर्मियों को खदेड़ा
विज्ञापन

हापुड़। नलकूपों पर मीटर लगाने का सोमवार से शुरू हुए अभियान का पहले ही दिन किसानों ने जमकर विरोध किया। लालपुर में किसानों ने 20 से अधिक मीटर उखाड़कर बिजलीकर्मियों को खदेड़ दिया। बिजलीघर पर धरना भी दिया।
भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य व युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि सरकार ने किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। अब मीटर लगाकर वसूली की तैयारी कर रही है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पहले ही नलकूपों पर मीटर नहीं लगने देने का एलान कर चुके हैं। लालपुर, सीतादेही, सुल्तानपुर के कई किसानों के नलकूप पर मीटर लगा दिए गए। इसके विरोध में किसानों ने नलकूपों पर लगे मीटर को उखाड़कर बिजलीकर्मियों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने बिजलीघर पर भी जमकर हंगामा किया। जेई, लाइनमैन को भी बंधक बना लिया। सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचीं, उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसान मीटर वापस लेने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद जेई ने सभी मीटर वापस लेकर किसानों को साधारण पेज पर ही रिसीविंग दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश सचिव रामपाल सिंह ने कहा कि जिले के अंदर यदि नलकूपों पर मीटर लगाए गए तो आंदोलन होगा। किसानों को आर्थिक संकट में डालने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। हंगामा करने वालों में संदीप चौधरी, अमरेंद्र सिद्धू, ललित शर्मा, जितेंद्र बिगास, अभिषेक शर्मा, कुलदीप त्यागी, जुगमेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, संदीप चौधरी, आवेश चौधरी, मोनू भटेल, धर्मवीर त्यागी, अरुण त्यागी, पपेंद्र सिंह, मोहित त्यागी, परवीण, मनिंद्र सिंह, नीरव चौधरी, शेरू, आसिम, विपिन जाटव, मोनू जाटव, रणवीर सिंह, कमल सिंह मौजूद रहे।

बिना मीटर के आता है 680 रुपये का बिल
बिना मीटर वाले कनेक्शन पर किसान को अब 680 रुपये प्रति महीना बिल चुकाना पड़ता है। पहले यह 1360 रुपये था, जो चुनाव के दौरान आधा कर दिया गया था।
वापस नहीं होंगे मीटर, हर नलकूप पर लगेंगे
जिले में सभी नलकूपों पर मीटर लगाए जाएंगे। यह शासन का आदेश है, कोई मीटर वापस नहीं लिया गया है। अभियान जारी रहेगा, नलकूपों को मीटर से ही बिजली आपूर्ति मिलेगी। - मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed