फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भाइयों को पीटा, कार के शीशे तोड़कर दो लाख रुपये लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
भाइयों को पीटा, कार के शीशे तोड़कर दो लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

धौलाना। काम करके घर लौट रहे दो भाइयों के साथ शिव शंकर धर्मकांटे के पास कुछ लोगों ने मारपीट कर उनकी कार के शीशे तोड़कर दो लाख रुपये लूट लिए। मारपीट में दोनों भाई घायल हुए है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस पुरानी रंजिश को आधार मानकर मामले की जांच में जुटी है।

गांव पूठी निवासी राहुल यादव ने बताया कि वह गांव हसनपुर स्थित तालाब के पास अपने भाई के साथ एक बिल्डर की भूमि में हो रहे भराव को अपनी जेसीबी मशीन से समतल करने का काम करता है। यहीं पर गांव का ही एक युवक सुपरवाइजर के तौर पर काम करता है। युवक साइड पर उनसे अपनी मनमानी से काम करवाना चाहता है। जिसका राहुल यादव ने विरोध किया। आरोप है कि घर लौटते समय रास्ते में युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पीड़ित व उसके भाई के साथ मारपीट की और उनकी कार के शीशे तोड़कर दो लाख रूपये लूट लिए। मारपीट में दोनों भाई घायल हुए है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के दौरान विवाद हुआ है। दोनों पक्षों में तीन दिन पूर्व भी गांव पूठी में विवाद हुआ था। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed